फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Before the vote National level leader will be in Haryana

मतदान से पहले यहां फिर आएंगे राष्ट्रीय लेवल के ये नेता

Wed, 02 Apr 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Apr 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
Before the vote National level leader will be in Haryana

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी एक बार फिर से हरियाणा की धरती पर चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। वीरवार (तीन अप्रैल) को मोदी कुरुक्षेत्र की धरती से चुनाव अभियान छेड़ेंगे। वीरवार को ही मोदी चुनाव प्रचार के लिए गुड़गांव पहुंचेंगे। इसके बाद मोदी का सात अप्रैल को फतेहाबाद झज्जर का दौरा है।

विज्ञापन

4 और 5 को राजनाथ और सुषमा स्वराज का दौरा

Before the vote National level leader will be in Haryana

चार अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भिवानी और पंचकूला के बरवाला विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसी दिन राजनाथ सिंह करनाल के घरौंडा में भी प्रचार करेंगे। सुषमा स्वराज पांच अप्रैल को अंबाला से शुरुआत कर कैथल, पानीपत, सफीदों से फतेहाबाद तक दौरा करेंगी। भाजपा का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले बड़े नेताओं के यह दौरे फिजा बदल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल की जनसभा

Before the vote National level leader will be in Haryana

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 6 अप्रैल को पानीपत और सिरसा में जनसभाएं संबोधित करेंगे। राहुल का एजेंडा अधिक से अधिक युवा मतदाताओं में जोश का संचार करने के साथ कांग्रेस के प्रत्याशियों को जितवाकर लोकसभा तक पहुंचाना है। सोनिया गांधी पहले ही मेवात का दौरा कर चुकी हैं। वहीं भाजपा नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के दौरे करवा कर अपना पक्ष मजबूत करने की रणनीति अपनाई है। अभी तक मोदी रेवाड़ी और गोहाना में रैलियां कर चुके हैं। आगामी रैलियों के माध्यम से तकरीबन पूरा हरियाणा कवर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed