फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Before the, lucky draw school, will release the list of application

लकी ड्रा से पहले स्कूल जारी करेंगे आवेदन लिस्ट, देखिए ड्रा का शेड्यूल

Wed, 21 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Before the, lucky draw school, will release the list of application
school admission - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ के 70 से अधिक प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए आवेदन फार्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी स्कूल लकी ड्रा की तैयारी में जुटे हुए हैं। शहर के चार कॉन्वेंट और कुछ चुनिंदा प्राइवेट स्कूलों में दाखिले को लेकर भाग दौड़ जारी है। इन स्कूलों में सीटों के मुकाबले पहले ही 10 से 12 गुना अधिक आवेदन फार्म जमा हुए हैं। स्कूलों में नर्सरी और केजी के दाखिले के लिए रिकार्ड आवेदन फार्म जमा होने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत सभी स्कूलों को लकी ड्रा से पहले आवेदन लिस्ट भी जारी करनी होगी। अभिभावकों को लिस्ट में बच्चे का नाम नहीं होने या कैटेगरी को लेकर शिकायत करने के लिए मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


 प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में कुल सीटों की 50 फीसदी से अधिक करीब सीटें रिजर्व कैटेगरी में ही भर जाती हैं, जिसमें स्कूल एल्युमनी, सिबलिंग(भाई-बहन), टीचर्स, मैनेजमेंट जैसे कोटे शामिल हैं। रिजर्व कोटे की सीटों को लेकर हर साल अभिभावक शिकायत करते हैं। जानकारी अनुसार इस बार शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को लकी ड्रा से पहले ओपन कैटेगरी के साथ ही रिजर्व कैटेगरी में भरी जाने वाली सीटों के बारे में पूरी जानकारी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी करने के निर्देश दिए है। ऐसे में रिजर्व कैटेगरी की सीटों पर गड़बड़ी के चांस कम होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में आवेदन जारी 
शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए आवेदन फार्म जमा करने की तिथि खत्म हो चुकी है। लेकिन शहर के कई सरकारी स्कूलों में अभी आवेदन फार्म जमा करने का समय है। शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार सरकारी स्कूलों को सभी सीटों के भरने तक आवेदन फार्म स्वीकार करने को कहा गया है। जानकारी के अनुसार, शहर के कुछ ही मॉडल स्कूलों में सीटों के बराबर आवेदन फार्म जमा हुआ हैं। नॉन मॉडल स्कूलों में काफी कम आवेदन फार्म जमा हुए हैं। प्राइवेट स्कूलों की सीटें भरने के बाद ही अधिकतर अभिभावक सरकारी स्कूलों में आवेदन जमा करते हैं। 

ड्रा का शेड्यूल

Before the, lucky draw school, will release the list of application
school admission
ड्रा का शेड्यूल

स्कूल का नाम     लकी ड्रा तिथि 
भवन विद्यालय    21 जनवरी 
 सेंट जोंस    18 जनवरी
कॉमर्ल कॉन्वेंट    18 जनवरी 
सेक्रेड हार्ट    18 जनवरी
सेंट ऐंस    18 जनवरी 
स्ट्रॉबेरी फिल्ड    20 जनवरी 
डीपीएस    19 जनवरी
सेंट कबीर    17 जनवरी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed