{"_id":"798f908e4726f737b931b20fcfd364ef","slug":"before-the-election-class-of-chandigarh-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले चंडीगढ़ ‘AAP’ की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले चंडीगढ़ ‘AAP’ की क्लास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Feb 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ में पूरी तैयारी के साथ उतरने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
चुनाव के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए दिल्ली में एक ट्रेनिंग सेशन रखा जा रहा है।
दिल्ली में पार्टी ने जिस तरीके से ग्राउंड लेवल पर काम कर अपने प्रत्याशियों को जीत तक पहुंचाया, उस मंत्र को अब यहां के कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा।
पार्टी ने भरोसा दिलाया है कि चंडीगढ़ का प्रत्याशी उनकी सोच के मुताबिक ही होगा। इसके लिए दो दिन पहले चंडीगढ़ के कई कार्यकर्ताओं के टेलीफोनिक इंटरव्यू लिए गए।
इंटरव्यू में जो भी सफल हुआ, उन्हें दिल्ली के लिए बुला लिया गया है। सात फरवरी को कई लोगों को यहां से रवाना किया जाएगा।
केजरीवाल ने बनाया नाक का सवाल
पार्टी के मुताबिक, चंडीगढ़ की सीट उनके लिए नाक का सवाल बन गई है। तीन दिन पहले खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुलकर कहा था कि सांसद पवन बंसल को हराना पार्टी का मुख्य एजेंडा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ चंडीगढ़ में हो रही गुटबाजी की खबरे भी लगातार दिल्ली पहुंच रही हैं।
पार्टी वेबसाइट से संभावित उम्मीदवारों के नाम हटाए
तीन दिन पहले पार्टी ने चंडीगढ़ के संभावित उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट वेबसाइट में डाली थी, लेकिन अब इस लिस्ट को हटा लिया गया है।
बताया जा रहा है कि सभी प्रत्याशियों के खिलाफ कुछ लोग जबरदस्ती गलत फीड बैक दे रहे थे। दूसरी तरफ जिन लोगों के नाम नहीं थे, उनके नाराज होने का भी डर था।