{"_id":"5dbb92458ebc3e0148605799","slug":"bee-stings-72-times-for-a-woman-who-went-for-a-walk-chandigarh-news-pkl355437226","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः सैर करने गई महिला पर मधुमक्खियों का हमला, 72 जगह मारा डंक, मेड ने किया बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः सैर करने गई महिला पर मधुमक्खियों का हमला, 72 जगह मारा डंक, मेड ने किया बचाव
Fri, 01 Nov 2019 01:05 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
मोनिका नागर, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोनिका नागर, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
हॉस्पिटल में भर्ती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-8 के पार्क में सैर करने गई एक बुजुर्गमहिला पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह से घायल वहीं बेहोश होकर गिर गई। उसे बचाने आए एक युवक को भी मधुमक्खियों ने अपना शिकार बना लिया। मधुमक्खियों ने महिला को 72 और युवक को 28 जगह काटा। महिला और युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन महिला काफी डरी हुई है।
सेक्टर- 8 के लोगों का कहना है कि नगर निगम को समय समय पर पेड़ों को चेक करना चाहिए। यदि वे ऐसा करते तो यह नौबत नहीं आती। इस बारे में उन्होंने निगम को शिकायत भी दी है। बताया गया कि महिला सुबह आठ बजे पार्क में सैर कर रही थी, तभी अचानक एक मधुमक्खी ने महिला को काटा।
महिला अपने बचाव के लिए जमीन पर लेट गई। देखते ही देखते मधुमक्खियों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला दर्द से तड़पकर चिल्लाते हुए बेहोश गई। महिला को देख एक युवक ने उन्हें कंबल में कवर किया। इस दौरान उन्हें बचाने गए दर्जनों लोगों को भी मधुमक्खियों ने डंक मारा।
विज्ञापन
महिला को बचाते समय 28 जगह मारा डंक
मधुमक्खियों के काटने से महिला पार्क में जोर से चिल्ला रही थी। मैंने पहले खुद को कंबल में लपेटा उसके बाद महिला के पास जाकर उसे भी कंबल में कवर किया। मेरी पत्नी ने एबुलेंस को फोन किया और महिला को अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में मुझे भी मधुमक्खियों ने 28 जगह डंक मारा।
- संदीप कैला, सेक्टर-8 निवासी

एबुलेंस अटेंडेंट को भी मधुमक्खियों ने काटा
आसपास के लोगों का शोर सुनकर मैंने देखा कि महिला को एबुलेंस में डाला जा रहा था। इस दौरान हॉस्पिटल अटेंडेंट को भी मक्खियां काट रही थीं। मैंने जाकर महिला को एबुलेंस में डालने में मदद की और अटेंडेंट को गाड़ी में बैठने को कहा। इस दौरान मुझे भी कई मधुमक्खियों ने डंक मारा।
- कर्नल जगमोहन सिंह, सेक्टर-8 निवासी
मेड ने आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाया
मधुमक्खियों को भगाने के लिए एक मेड ने आग जलाई। महिला के साथ मैं और मेड भी अस्पताल गए। घटना के दौरान महिला की सहायता करने गए दर्जन से ज्यादा लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। महिला तो बेहोश हो गई थी। फोन करने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। उसके बाद महिला का इलाज शुरु हुआ।
- एसपी कैला, प्रेजिडेंट आरडब्ल्यूए