फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Become a new policy for the Olympic Games, Milkha Singh said

ओलंपिक के लिए बने नई खेल नीति, मिल्खा सिंह ने भी भरा दम, जानिए क्या कहा?

Mon, 29 Aug 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
Become a new policy for the Olympic Games, Milkha Singh said
Milka Singh - फोटो : Amar ujala
रियो ओलंपिक में दो मेडल आने पर देश खुश हो रहा है। वहीं, कई देश ऐसे भी हैं जिनके के एक खिलाड़ी कई मेडल जीत कर अपना जलवा दिखा चुके है। यह कहना है उड़न सिख के नाम से जाने वाले मिल्खा सिंह का। 
विज्ञापन


उड़न सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने रियो ओलंपिक 2016 में खिलाड़ियों के लाचार प्रदर्शन पर अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब हमें पुराने खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। लिएंडर पेस, अभिनव बिंद्रा, सानिया मिर्जा का कैरियर ढलान पर है। अब समय आ गया है कि हम नए बच्चों को आगे लाएं। समय गंवाए बगैर हमें नई खेल नीति बनानी होगी।  
विज्ञापन


इनके अनुसार देश केपास पैसा है, स्टेडियम है, इंफ्रास्ट्रक्चर है, बेहतरीन कोच हैं इसके बावजूद खिलाड़ी आशा केअनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हमें अभी से देश के लिए नई प्रतिभाओं को खोजना होगा जिससे आने वाले ओलंपिक केलिए मेडल की आस रहे क्योंकि करोड़ों देश वासियों की नजर अपने खिलाड़ियों पर  रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तुरंत मंथन की जरूरत
मिल्खा सिंह ने कहा कि एक भी दिन खराब किए बिना रियो ओलंपिक में खराब प्रदर्शन पर तुरंत मीटिंग बुलाई जानी चाहिए। जिसमें खेल मंत्री, इंडियन ओलंपिक कमेटी (आइओसी) के प्रधान, सेक्रेटरी को शामिल कर ओलंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मंथन किया जाना चाहिए। इनके अनुसार ओलंपिक का स्टैंडर्ड काफी हाई रहता है। चार साल की कड़ी मेहनत के बाद ही खिलाड़ी मेडल केकरीब पहुंचता है। 

राज्यवर्धन राठौर को बनाया जाए खेल मंत्री

Become a new policy for the Olympic Games, Milkha Singh said
मिल्खा सिंह - फोटो : ANI
मशहूर धावक ने कहा कि जो लोग पुराने स्पोर्ट्स में माहिर और जानकार हैं, उन्हें उनके नेतृत्व में सबकों आगे लेकर बढ़ना चाहिए। मिल्खा ने कहा कि राज्यवर्धन राठौर को खेल मंत्री बना दिया जाना चाहिए।

खेल मंत्रालय की कमान ऐसे व्यक्ति को देनी चाहिए जिन्हें सही चीजों की जानकारी है। उन्हें पता है कि कैसे देश में स्पोर्ट्स को तरक्की पर लेकर जाना है। देश में ऐसे लोगों के हाथ स्पोर्ट्स की कमान दे रखी है, जिन्हें ख्रेलों की सही जानकारी तक नहीं है। ऐसे में देश में खेल में तरक्की कैसे हो सकती है।

लड़कियों ने किया कमाल
मिल्खा सिंह ने रियो में मेडल जीतने वाली बेटियों पीवी सिंधू, साक्षी मलिक आशीर्वाद और जिम्नास्टिक में चौथा स्थान हासिल करने वाली दीपा करमाकर को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इन तीनों का नाम आज हर देशवासी की जुबान पर है। इन तीनों ने रियो ओलंपिक में देश की लाज रखी है। मिल्खा सिंह ने साक्षी मलिक, पीवी सिंधु के कोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके योगदान से ही बेटियों ने ओलंपिक में मेडल जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed