{"_id":"a6aabb76d1952e4a21f5a46254059d4f","slug":"beant-singh-murder-case-informer-moves-highcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअंत सिंह के हत्यारों की दी सूचना, पर नहीं मिले 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअंत सिंह के हत्यारों की दी सूचना, पर नहीं मिले 10 लाख
सुमेश ठाकुर/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jan 2014 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के इंफॉर्मर ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हत्या के दोषियों की गुप्त सूचना देने वाले बलविंद्र सिंह ने हाइकोर्ट में दाखिल याचिका में आरोप लगाया है कि उन्हें सूचना देने की एवज में अभी तक दस लाख रुपए का भुगतान नहीं किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या के बाद सीबीआई ने गुप्त सूचना देने वाले को दस लाख इनाम देने की घोषणा की थी। याचिका में कहा गया है कि मामले के 18 साल बीत जाने के बाद भी उसे अभी तक इनाम की रकम नहीं दी गई है।
इसको लेकर कई बार चंडीगढ़ प्रशासन और सीबीआई से आग्रह कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस रितु बाहरी पर आधारित सिंगल बेंच ने सीबीआई और चंडीगढ़ प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई।
हाइकोर्ट ने सीबीआई और चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च के लिए निर्धारित की गई है।