{"_id":"5f04c9efc6eaf96fef1aa28a","slug":"bcci-team-reached-mohali-in-punjab-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा किंग से बीसीसीआई की टीम ने की पूछताछ, अहम जानकारियां मिलीं, होंगे बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा किंग से बीसीसीआई की टीम ने की पूछताछ, अहम जानकारियां मिलीं, होंगे बड़े खुलासे
Wed, 08 Jul 2020 12:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/खरड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/खरड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:48 AM IST
सार
- खरड़ में श्रीलंका के फर्जी टूर्नामेंट पर करोड़ों के ऑनलाइन सट्टे का मामला
- दिल्ली से बीसीसीआई की टीम मंगलवार को पंजाब के मोहाली पहुंची
- खरड़ थाने में डंडीवाल समेत तीनों आरोपियों से करीब चार घंटे की पूछताछ
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ के बाद थाने से बाहर निकलती बीसीसीआई की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के स्वाड़ा में श्रीलंका का फर्जी टूर्नामेंट कराकर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले रविंदर डंडीवाल और उसके दो साथियों से पूछताछ के लिए बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) की टीम मंगलवार को मोहाली पहुंची। खरड़ थाने में तीनों आरोपियों से करीब चार घंटे पूछताछ चली। डंडीवाल को हर मैच की फोटो और वीडियो दिखाकर जवाब मांगे गए। इस दौरान पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मोहाली देहात एसपी रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि सट्टा किंग रविंदर के खिलाफ बीसीसीआई की टीम ने कुछ अहम दस्तावेज हासिल किए हैं, जिनमें कई खास जानकारियां मिली हैं। इनसे बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। बीसीसीआई की एंटी करप्शन विंग के जोनल ऑपरेशनल मैनेजर अलोक कुमार और बीसीसीआई के सदस्य अंशुमन ने आरोपियों से पूछताछ के अलावा खरड़ में गांव स्वाड़ा के क्रिकेट ग्राउंड का दौरा भी किया। ग्रेवाल ने बताया कि हमने इस केस से संबंधित सभी जानकारियां बोर्ड के सदस्यों को दे दी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खरीदी सेक्टर-6 पंचकूला में आलीशान कोठी, पत्नी के साथ पहुंचे तहसील
विज्ञापन
अमृतसर में भी करवा चुका क्रिकेट मैच
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरोह ने पिछले दिनों ही अमृतसर में भी इसी तरह का एक मैच कराया था। बीसीसीआई सदस्य अंशुमन ने बताया कि मुख्य सरगना रविंदर डंडीवाल के बारे में बीसीसीआई को पहले से पता था। बीसीसीआई ने अपने सभी खिलाड़ियों को डंडीवाल से दूरी बनाकर रखने के निर्देश दे रखे थे।