{"_id":"6245af8bd8790858f24eeac9","slug":"bathinda-aiims-student-alleges-ragging-by-writing-a-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा एम्स की बड़ी खबर: अचानक हॉस्टल छोड़ गया छात्र, कमरे में मिला खत, रैगिंग का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा एम्स की बड़ी खबर: अचानक हॉस्टल छोड़ गया छात्र, कमरे में मिला खत, रैगिंग का लगाया आरोप
Thu, 31 Mar 2022 07:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 31 Mar 2022 07:18 PM IST
सार
एम्स के प्रभारी डॉक्टर सतीश गुप्ता ने कहा कि युवक के कमरे से खत जरूर मिला है। युवक किसी अन्य कारण से गया है। गुप्ता ने रैगिंग की बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि एम्स प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है।
विज्ञापन
बठिंडा एम्स
- फोटो : @HarsimratBadal_
विस्तार
डबवाली रोड पर स्थित एम्स में मेडिकल की पढ़ाई करने आया युवक गुरुवार को अचानक अपने हॉस्टल के कमरे से चला गया। युवक कमरे में एक खत छोड़ गया। इसमें उसने सीनियर छात्रों पर रैगिंग करने का आरोप लगाया है। वहीं मामला सामने आने पर एम्स के प्रभारी डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि रैगिंग जैसी कोई बात नहीं, युवक अन्य किसी कारण से गया है।
विज्ञापन
एम्स प्रशासन मामले की छानबीन कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि फाजिल्का जिले से संबंधित युवक एम्स में मेडिकल की पढ़ाई करने आया था। वो पिछले एक माह से अपने हॉस्टल के सीनियर छात्रों की रैगिंग से परेशान था। सूत्रों ने बताया कि युवक गुरुवार को सुबह अचानक हॉस्टल के कमरे में एक पत्र छोड़कर वह चला गया।
विज्ञापन
युवक ने पत्र में लिखा है कि रैगिंग से परेशान होकर उसने यहां से जाने का निर्णय लिया है। इस मामले में एम्स के प्रभारी डॉक्टर सतीश गुप्ता ने कहा कि युवक के कमरे से खत जरूर मिला है। युवक किसी अन्य कारण से गया है। गुप्ता ने रैगिंग की बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि एम्स प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है।
विज्ञापन