{"_id":"42b35340c70795afe675cc824aefacf0","slug":"batala-kiddnap-boy-came-morning-uncle-home-police-search-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह घंटे बाद घर लौटा अंश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह घंटे बाद घर लौटा अंश
अमर उजाला, घुमाण (बटाला)
Updated Fri, 21 Nov 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बोलेवाल के रहने वाले सात साल के बच्चे को वीरवार शाम कुछ अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया। पुलिस कार्रवाई का दबाव बढ़ता देख शुक्रवार सुबह अपहरणकर्ता अमनदीप सिंह उर्फ अंश को उसके गांव में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अमनदीप के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बोलेवाल के रहने वाले लखविंदर सिंह ने बताया कि उनका पोता अंश वीरवार शाम को अपने चाचा के घर खेलने गया था। शाम को करीब 6:30 बजे अंश की मां मलकीत कौर अपने देवर के घर गई। वहां उन्हें पता चला कि अंश वहां से चला गया है। इसपर परिवार के सदस्यों ने अंश को ढूंढना शुरू कर दिया। कुछ पता न लगने पर थाना घुमाण की पुलिस को इसके बारे में सूचित किया गया।
थाना घुमाण के प्रभारी इंस्पेक्टर हरकृष्ण सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और सारी रात गांव बोलेवाल और आसपास के गांवों में सर्च अभियान चलायाय। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर शुक्रवार सुबह ही अपहरणकर्ता अंश को बोलेवाल से सतोवाल लिंक रोड पर छोड़कर चले गए। पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
थाना घुमाण के प्रभारी हरिकृष्ण सिंह ने बताया कि पुलिस के सारी रात के सर्च अभियान का दबाव अपहरणकर्ताओं पर बना हुआ था। इसी के कारण अंश वापस लौट पाया है। एसएसओ ने बताया कि अंश को अगवा करने वालों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।