{"_id":"cacdbf3294d9353df610616604b4707a","slug":"bassi-wants-inquary","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकारपेटिंग की विजिलेंस जांच पर अड़े बस्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकारपेटिंग की विजिलेंस जांच पर अड़े बस्सी
अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Dec 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसी पार्षद मुकेश बस्सी खराब रिकारपेटिंग की विजिलेंस जांच पर अड़ गए हैं। वे सोमवार को प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा से सेक्टर-19 के शोरूम मालिकों को साथ लेकर मिलेंगे। बस्सी ने सेक्टर-19 की मार्केट की पार्किंग में हुए सही रिकारपेटिंग न करने का आरोप लगाया है।
विजिलेंस जांच के लिए प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा को चिट्ठी लिखने के बाद शुक्रवार को मेयर और नगर निगम के अधिकारी सेक्टर-19 के पार्किंग में रिकारपेटिंग का जायजा लेने गए थे। मेयर ने इसे दोबारा रिकारपेटिंग करने का आदेश दिया था। हालांकि मेयर विजिलेंस जांच के पक्ष में नहीं है। मेयर शनिवार को भी सेक्टर-19 के मार्केट में रिकारपेटिंग कार्य को देखने के लिए गए थे।
शनिवार को नगर निगम की टीम पूरी पार्किंग में कुछ हिस्से मे ही रिकारपेटिंग कर चली गई। इससे यहां के शोरूम मालिकों में रोष हैं। शाम में शोरूम मालिकों ने पार्षद मुकेश बस्सी को बुलाकर सारी बात बताई। सेक्टर-19 सी की मार्केट के प्रधान रामजी मनचंदा के अलावा, अरविंदर सिंह बेदी, अशोक कुमार महाजन, अंशुल अरोड़ा, रोहित गुप्ता ने बताया कि नौ साल के बाद हुई रिकारपेटिंग बहुत ही घटिया है।
विज्ञापन
वर्जन
विजिलेंस जांच की मांग पर कायम हूं। सोमवार को प्रशासक सलाहकार से मिलकर जांच की मांग करने जाऊंगा। सेक्टर-19 के शोरूम के मालिक भी साथ होंगे। जांच से ही संतुष्टि होगी। दोबारा रिकारपेटिंग भी मात्र 10 प्रतिशत की गई है। यह ठीक नहीं है।
-मुकेश बस्सी, कांग्रेसी पार्षद।