फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bassi demands vigilence probe in road carpeting

बस्सी ने की रिकार्पेटिंग की जांच की मांग

Fri, 13 Dec 2013 03:32 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Dec 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
bassi demands vigilence probe in road carpeting
मेयर सुभाष चावला से तनातनी के बाद चर्चा में आए कांग्रेस पार्षद मुकेश बस्सी ने इस बार अपने एरिया में हुई सड़कों की रिकार्पेटिंग की विजिलेंस से जांच कराने की मांग की है। वार्ड नंबर-17 से पार्षद बस्सी ने इस संबंध में यूटी गृह सचिव अनिल कुमार और वित्त सचिव वीके सिंह को लिखित में शिकायत भेजी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में सेक्टर-19 सी मार्केट के पार्किंग एरिया में सप्ताह पहले ही सड़क बनाई गई थी। अब ये सड़क उखड़ने लगी है, जिससे लोगों को काफी समस्याएं आ रही हैं। बस्सी का आरोप है कि सड़क बनाने में घटिया मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


बस्सी ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बार सड़क बनाते समय घटिया मैटीरियल इस्तेमाल किया गया और सड़क कुछ दिनों बाद ही टूट गई। सेक्टर-19 ही नहीं बल्कि सेक्टर-18 और 21 के लोगों ने भी कई बार इस संबंध में उन्हें शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ समय पहले बस्सी ने मेयर सुभाष चावला पर अपने वार्ड में दखल देने का आरोप लगाया था। इसे लेकर बस्सी ने मेयर को पत्र भी लिखा था।

पार्षद को नहीं बताते अधिकारी
बस्सी ने आरोप लगाया कि यह सब काम उन्हें बिना बताए ही किया जा रहा है। बस्सी का कहना है कि कई बार निगम अधिकारियों को कहा कि गया कि उनके वार्ड में कोई भी विकास कार्य शुरू होने से पहले उन्हें जरूर बताएं ताकि उचित बदलाव भी हो सकें, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed