{"_id":"5f9e3ebf0a004006d211cd98","slug":"baroda-bye-election-former-cm-bs-hooda-targets-on-haryana-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- विपक्षियों को मेरी चिंता, मुझे बरोदा और हरियाणा की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- विपक्षियों को मेरी चिंता, मुझे बरोदा और हरियाणा की चिंता
Sun, 01 Nov 2020 10:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:23 AM IST
सार
- पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वोट कटवा वालों का मकसद भाजपा की मदद करना, शराब व पैसा बांटने वालों पर रखेंगे नजर
- बीरेंद्र सिंह मेरा भाई, चाय कभी भी आकर पिए, मैं अभी उसकी तरह बाहर नहीं हुआ, स्टेयरिंग आगे भी 10 साल मेरे पास ही रहेगा
विज्ञापन
मंच पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मुझे बरोदा और हरियाणा की चिंता है लेकिन सीएम, डिप्टी सीएम व अन्य विपक्षियों को सिर्फ मेरी चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए बरोदा में आ रहे सीएम और उनके मंत्रियों के पास गिनवाने के लिए कोई ऐसा कार्य नहीं है, जो उनकी सरकार ने कराया हो।
विज्ञापन
हुड्डा ने आरोप लगाया कि उनके नेता केवल व्यक्तिगत टिप्पणी कर हवाई बातों से लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बरोदा की जनता इनकी सच्चाई समझ चुकी है।
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की राजनीति छोड़कर साथ में चाय पीने की नसीहत पर कहा कि बीरेंद्र सिंह मेरा भाई है और वह किसी भी समय मेरे यहां आकर चाय पिए। लेकिन मैं अभी उसकी तरह बाहर नहीं हुआ हूं। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस का स्टेयरिंग अभी उनके पास है और आगे दस साल भी उनके पास ही रहेगा। इसलिए विरोधियों को गलतफहमी छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बरोदा में कुछ वोट कटवा वालों का मकसद भाजपा की मदद करना है और वह किसी भी हालत में ऐसा नहीं होने देंगे। यहां शराब व पैसा बांटने वालों पर भी नजर रखेंगे। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने गोहाना में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शिरकत कर भी अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई।