फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   barnala farmer mother- son suicide: 10 lakhs compensation by government

किसान मां-बेटा खुदकुशी: सरकार ने '10 लाख' का लगाया मरहम

Fri, 06 May 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Fri, 06 May 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
barnala farmer mother- son suicide: 10 lakhs compensation by government
बरनाला में खुदकुशी करने वाले मां-बेटे की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

आढ़ती के कर्ज में दबे किसान मां-बेटे की खुदकुशी मामले में पंजाब सरकार ने '10 लाख रुपये का मरहम लगाया है। दरअसल आढ़ती के कर्ज में दबे खुदकुशी करने वाले किसान बलजीत सिंह बल्लू और उनकी मां बलवीर कौर की अंतिम अरदास के मौके पर वीरवार को गांव जोधपुर में सरकार की ओर से तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा और एक परिवार को नौकरी का आफर भी दिया। हुई।

विज्ञापन


वहीं अरदास के मौके पर भारी संख्या में किसानों और गांव वालों ने शिरकत की। अंतिम अरदास के बाद हुए विशाल इकट्ठ को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता बूटा सिंह बुरजगिल ने कहा कि 16 मई को बरनाला के डीसी दफ्तर के समक्ष राज्यस्तरीय धरना देकर कर्ज मुक्त लहर को शुरू किया जाएगा। उधर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का चेक सौंपते हुए तहसीलदार ने बताया कि केस के फरार दोनों आरोपी आढ़तियों को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन


इस मौके पर बुरजगिल ने कहा कि कर्ज में दबकर अपने हक के लिए जूझने वाले मृतक किसान बलजीत सिंह बल्लू व बलवीर कौर इस कर्ज मुक्ति लहर के पहले शहीद हैं। किसानों के संघर्ष फेल करने के लिए आढ़तियों व आढ़तियों के प्रधानों रविंदरपाल सिंह चीमा व विजय कालड़ा ने कई चालें चलीं, लेकिन उनकी एक भी चाल को सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरजगिल ने कहा कि किसानों ने जोधपुर के पीड़ित परिवार का संघर्ष जीत लिया है। बुरजगिल ने कहा कि अब राज्य के बाकी कर्ज तले दबे किसानों को कर्ज से मुक्त करवाने के लिए 16 मई को बरनाला से कर्ज मुक्ति लहर का आगाज किया जाएगा। उन्होंने किसान मां बेटा खुदकुशी कांड में आढ़तियों से साथ साथ जिले के सिविल व पुलिस अधिकारियों को बराबर का जिम्मेवार ठहराया।

पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का चेक, सरकारी नौकरी का ऑफर

barnala farmer mother- son suicide: 10 lakhs compensation by government
बरनाला में खुदकुशी करने वाले मां-बेटे की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

इस मौके पर पहुंचे तहसीलदार पुष्पिंदर कौर, नायब तहसीलदार परविंदर कुमार बधवा, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन रूपिंदर संधू, पेडा के वाइस चेयरमैन कुलवंत सिंह कंता, शिअद के जिला प्रधान परमजीत सिंह खालसा राज्य सरकार द्वारा पीड़ित के लिए भेजा 10 लाख रुपये का चेक लेकर पहुंचे, जो पीड़ित परिवार को भेंट किया गया। तहसीलदार पुष्पिंदर कौर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी की ऑफर की गई। फरार दोनों आढ़तियों मनप्रीत सिंह और जसप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
जसप्रीत की पढ़ाई का खर्च उठाएगा किंग्स ग्रुप
इस मौके पर किंग्स ग्रुप के एमडी हरदेव सिंह लीला बाजवा ने बलवीर कौर की पोती जसप्रीत कौर का पढ़ाई का सारा खर्च उठाने का एलान किया। क्षेत्र के सांसद भगवंत मान ने शोक संदेश भेजकर पीड़ित परिवार के साथ शोक व्यक्त किया। मार्केट कमेटी बरनाला के चेयरमैन भोला सिंह विर्क ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए 50 हजार रुपये की राशि भेंट की। फौजदारी केसों के वकील पूर्व सांसद एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा ने इंसाफ मिलने तक पीड़ित परिवार का केस मुफ्त में लड़ने का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed