फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   barkat, sidhu, padamshree, demand

संगीत के दरवेश थे सिद्धू, मिले पद्मश्री

Sun, 31 Aug 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 31 Aug 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी सूफी गायक बरकत सिद्धू की अंतिम अरदास रविवार को स्थानीय गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में आयोजित की गई। सिद्धू का 16 अगस्त को देहांत हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ से भेजा गया शोक संदेश पढ़ कर सुनाया गया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने पारिवारिक सदस्यों से दुख जताया।
विज्ञापन



इस दौरान सूफी गायक हंसराज हंस ने कहा कि बरकत सिद्धू पंजाबी के अजीम गायक ही नहीं बल्कि सभी ही कलाकार भाईचारों के उस्ताद भी थे। उन्होंने कहा कि यदि आज म्यूजिक इंडस्ट्री में बरकत है तो वह सारी बरकत सिद्धू के कारण ही है। उन्होंने कहा कि वह सही अर्थों में फकीर और दरवेश थे, जिन्होंने सारी उम्र संगीत और गायकी को समर्पित की। वह गाते भी संगीत में थे और बातचीत भी संगीत में करते थे।
विज्ञापन




शिरोमणि अकाली दल के उप प्रधान निधड़क सिंह बराड़ ने कहा कि बरकत सिद्धू केवल पंजाब का ही नहीं बल्कि देश का मान थे। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने सूफी गायकी के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग मरते नहीं, मन में हमेशा जीते रहते हैं। प्रसिद्ध गायक पूर्ण शाहकोटी, पूर्ण चंद वडाली और प्यारे लाल वडाली ने कहा कि सिद्धू संगीत के प्रेमियों के लिए एक पैगंबर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मातृभाषा की सेवा करने वाले सिद्धू को पद्मश्री अवार्ड दिया जाए। साथ ही उनकी उचित यादगार, संगीत अकादमी या उनका आदमकद बुत स्थापित किए जाने के अलावा किसी शैक्षणिक संस्था का नाम बरकत सिद्धू के नाम पर रखे जाने की भी मांग की गई। इस मौके पर विधायक बीबी राजविंदर कौर भागीके, पूर्व मंत्री डॉ. मालती थापर, रनविंदर सिंह पप्पू रामूंवाला, तरसेम सिंह तलवंडी भाई, अक्षित जैन, प्रिंसिपल सुखवंत सिंह लुधियाना, प्यारे लाल पल्स मंच, डॉ. तारा सिंह संधू, इंजीनियर प्यारा सिंह चाहल, अमर सूफी, इंद्रजीत सिंह तलवंडी भंगेरिया और सूरत सिंह धर्मकोट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed