{"_id":"5decf3918ebc3e1bfc045245","slug":"barinder-dhillon-elected-as-state-president-of-punjab-youth-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरिंदर सिंह ढिल्लों बने पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, महासचिव पद के परिणाम भी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरिंदर सिंह ढिल्लों बने पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, महासचिव पद के परिणाम भी घोषित
Mon, 09 Dec 2019 09:17 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 09 Dec 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूथ कांग्रेस के चुनाव में बरिंदर सिंह ढिल्लों को प्रधान चुन लिया गया है। पंजाब कांग्रेस भवन में शनिवार देर शाम घोषित किए गए चुनाव परिणाम में ढिल्लों की जीत का एलान होते ही भारी संख्या में युवा पार्टी वर्कर कांग्रेस भवन में जमा हो गए और उन्होंने ढिल्लों को बधाई दी।
विज्ञापन
इस मौके पर बरिंदर ढिल्लों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूथ कांग्रेस पंजाब सरकार की नीतियों का प्रचार करेंगी और यूथ कांग्रेस के जो पूर्व नेता हैं, उन्हें साथ लेकर पंजाब में कांग्रेस का आधार मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले घोषित चुनाव परिणाम में, बरिंदर सिंह ढिल्लों को 29600 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जसविंदर सिंह को 8000 वोट ही मिले। गुरजोत सिंह ढींढसा 6000 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस बीच, जसविंदर सिंह ने मतदान में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रधान पद के साथ ही यूथ कांग्रेस के पांच महासचिव पदों के लिए चुनाव परिणाम भी घोषित हुआ, जिनमें मोहित मोहिंद्रा 6038 वोट के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि किरणप्रीत पाहड़ा 5358, आकाशदीप गिल 4290, उदयवीर ढिल्लो 3626 और दिलराज सरकारिया 2524 वोटों के साथ चुने गए।