फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ban on social, economic basis and experience marks in contract jobs, Haryana News, court news

Chandigarh News: अनुबंध नौकरियों में सामाजिक, आर्थिक आधार व अनुभव के अंकों पर रोक

Fri, 29 Nov 2024 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ban on social, economic basis and experience marks in contract jobs, Haryana News, court news
-नियमित भर्ती में सामाजिक व आर्थिक आधार पर अंकों के लाभ को हाईकोर्ट पहले ही कर चुका है रद्द-अनुभव के अंकों का लाभ केवल हरियाणा सरकार के आधीन संस्थानों से करने को हाईकोर्ट ने माना गलत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार को बड़ा झटका देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा की जा रही अनुबंध की भर्तियों में सामाजिक व आर्थिक आधार पर मिलने वाले 10 अंकों के लाभ पर रोक लगा दी है। साथ ही अनुभव के लिए दिए जाने वाले 10 अंकों के लाभ पर रोक लगाते हुए कहा कि इसे केवल सरकार के अधीन संस्थानों तक ही सीमित करना गलत है।
विज्ञापन


मेवात निवासी खालिद हुसैन ने हाईकोर्ट को बताया कि हरियाणा में अनुबंध की नौकरियां कौशल रोजगार निगम के माध्यम से दी जाती हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदकों को चयनित करते हुए उन्हें सामाजिक व आर्थिक आधार पर 10 अंकों का लाभ दिया जाता है। याची ने बताया कि सुकृति मलिक बनाम हरियाणा सरकार मामले में हाईकोर्ट की खंडपीठ पहले ही इस आधार पर अंकों के लाभ को अवैध करार दे चुकी है। वह मामला सरकारी नियमित नौकरियों से जुड़ा हुआ था। अनुबंध की नौकरियों में अभी भी सरकार इस आधार पर अंकों का लाभ दे रही है। साथ ही बताया कि अनुभव के आधार पर 10 अंकों का लाभ आवेदक को दिया जाता है। याची ने कहा कि यह लाभ सरकार ने केवल सरकार के अधीन संस्थानों से अनुभव होने तक सीमित किया गया है, जो अन्य सरकारों में अनुभव पाने वालों के साथ अन्याय है। यह संविधान में दिए गए समानता के अधिकार का उल्लंघन भी है। याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि इन दोनों प्रकार के अंकों का लाभ देने पर रोक लगाई जाए। हाईकोर्ट ने याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अब अनुबंध की नौकरी के लिए सामाजिक व आर्थिक आधार पर दिए जाने वाले अंकों के साथ ही अनुभव के अंकों पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed