{"_id":"644d39aaa9e3c88e5f09f094","slug":"bambiha-gang-threatened-singers-karan-aujla-and-sharry-mann-chandigarh-news-c-16-1-pkl1058-128503-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बंबीहा गैंग ने गायक करण औजला और शैरी मान को दी धमकी, सोशल मीडिया पर लिखा- आपका हिसाब जरूर करेंगे...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: बंबीहा गैंग ने गायक करण औजला और शैरी मान को दी धमकी, सोशल मीडिया पर लिखा- आपका हिसाब जरूर करेंगे...
Sun, 30 Apr 2023 04:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 04:06 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि जितनी मर्जी सफाई देते रहो, आपका हिसाब जरूर करेंगे। कुछ समय पहले विदेश में दोनों गायकों के साथ डांस करते हुए लाॅरेंस का भाई नजर आया था।
विज्ञापन
गायक करण औजला शैरी मान ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान को बंबीहा गैंग से जुड़े जस्सा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर धमकी दी है। उसने लिखा है कि जितनी मर्जी सफाई देते रहे, आपका भी हिसाब जरूर करेंगे। इसी पोस्ट में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को भी धमकी दी है। इसके अलावा उसके जेल से हुए इंटरव्यू को लेकर मीडिया पर सवाल उठाए हैं। साथ कहा कि उसे इस बहाने मशहूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मामले के बाद पंजाब पुलिस भी सक्रिय हो गई है। जस्सा ग्रुप की तरफ पोस्ट उस समय डाली गई, जब उसके भाई अनमोल बिश्नोई का वीडियो सिंगर करण औजला और शैरी मान के साथ डांस करते हुए वायरल हुआ था। वह दोनों गायकों के साथ सेल्फी लेता नजर आया था। मीडिया ने इसे प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
इसके बाद विदेश मंत्रालय ने कहा था कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। वहीं अब बंबीहा गैंग सक्रिय हो गया है। जस्सा ग्रुप ने लिखा है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद कई लोगों ने उनका साथ देने के बजाय परिवार का फायदा उठाया है।
विज्ञापन
मीडिया ने लारेंस के इंटरव्यू कर मशहूर किया है। लारेंस कभी सलमान को धमकी देता है तो कभी मूसेवाला के परिवार को धमकी दे रहा है। लाॅरेंस ऐसा व्यक्ति है, जो दूसरे लोगों पर निर्भर है। वह चूहे की तरह मोरी में छिपकर घटनाओं की जिम्मेदारी लेता है।
औजला बोले दो साल से उनके संपर्क में नहीं शार्पी घुम्मन
पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनाकर गैंगस्टर को विदेश भेजने के मामले में गिरफ्तार सुखजिंदर सिंह शार्पी घुम्मन को लेकर पंजाबी सिंगर करण औजला ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। औजला ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मीडिया वाले आरोपी को उसका करीबी बता रहे हैं, जबकि पिछले 2 साल से उसकी बातचीत भी नहीं हुई है।
उसने जो किया है, वह उसका हर्जाना भर रहा है। मेरा नाम किसी के भी साथ ऐसे न जोड़ा जाए। पोस्ट में गायक ने लिखा है कि वह अपना काम कर लाइफ जीने की कोशिश कर रहे हैं। वह खुद चार बार एक्सटॉर्शन का शिकार हो चुके हैं, पांच बार उन पर हमले हुए हैं।
किसी ने सहानुभूति वाली कोई खबर नहीं चलाई। उन्होंने मीडिया से विनती की है कि कोई भी खबर चलाने से पहले पूरी तरह उसे वेरिफाई करें। बिना वजह से उनका नाम ना जोड़ा जाए, अन्यथा मानहानि का केस करेंगे। उनके वकील पहले इस केस पर काम कर रहे हैं।