{"_id":"64fb56dca8e2822d8e0b59d3","slug":"balwinder-singh-of-muktsar-returned-from-saudi-arabia-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सऊदी अरब की जेल से रिहा होने के बाद पंजाब लौटे बलविंदर सिंह, बोले- बार-बार धर्म परिवर्तन करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सऊदी अरब की जेल से रिहा होने के बाद पंजाब लौटे बलविंदर सिंह, बोले- बार-बार धर्म परिवर्तन करने को कहा
Sat, 09 Sep 2023 01:37 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:37 AM IST
सार
बलविंदर ने कहा कि उन्हें वहां काफी तकलीफ झेलनी पड़ी। बार-बार धर्म परिवर्तन करने को कहा गया। मगर इनकार कर दिया। सऊदी अरब सरकार ने उन्हें सिर कलम करने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
बलविंदर सिंह का स्वागत करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब की जेल में बंद पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव मल्लन निवासी बलविंदर सिंह आखिरकार रिहा होकर वतन लौट आए हैं। सऊदी अरब सरकार ने बलविंदर का सिर कलम करने या दो करोड़ रुपये ब्लड मनी देने और सात साल की सजा का आदेश सुनाया था। अनेक मुश्किलों का सामना कर आखिर वे वापस अपने पैतृक गांव आ चुके हैं। गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
बलविंदर ने कहा कि उन्हें वहां काफी तकलीफ झेलनी पड़ी। बार-बार धर्म परिवर्तन करने को कहा गया। मगर इनकार कर दिया। सऊदी अरब सरकार ने उन्हें सिर कलम करने की सजा सुनाई थी लेकिन पंजाबियों ने उन्हें दो करोड़ रुपये देकर नई जिंदगी दी। इसके वे हमेशा कर्जदार रहेंगे। बता दें कि जिले के गांव मल्लन निवासी बलविंदर सिंह काफी समय पहले सऊदी अरब गए थे।
विज्ञापन
वहां एक कंपनी के साथ विवाद हो गया था और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसी मामले में बलविंदर सिंह पर सात साल पहले सऊदी अरब में 10 लाख रियाल (भारतीय रुपये में करीब दो करोड़) जुर्माना लगाया गया था। सात साल की सजा पूरी करने के बाद जुर्माना न भरने पर 18 मई 2022 को सिर कलम किया जाना था मगर लोगों की मदद से दो करोड़ रुपये की रकम जुटाई गई और 22 मई 2022 को यह रकम सऊदी अरब भेजी गई। इसके बाद वहां की अदालत ने बलविंदर सिंह का सिर कलम करने की सजा को स्थगित कर दिया। अब बलविंदर सिंह के सकुशल वापसी पर उनके गांव में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन