फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balraj Singh Chauhan has made history in cycling, completing 200,000 kilometers.

Chandigarh News: बलराज सिंह चौहान ने साइक्लिंग में रचा इतिहास, पूरे किए 2 लाख किलोमीटर

Thu, 01 Jan 2026 08:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Balraj Singh Chauhan has made history in cycling, completing 200,000 kilometers.
होशियारपुर। अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट और राज्य पुरस्कार विजेता बलराज सिंह चौहान ने साइक्लिंग के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 2 लाख किलोमीटर की दूरी पूरी कर ली। यह उपलब्धि न केवल होशियारपुर बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रशासनिक परिसर से एक विशेष साइक्लिंग राइड आयोजित की गई, जिसमें डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने बलराज के साथ साइक्लिंग कर उनका हौसला बढ़ाया। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि बलराज की सफलता वर्षों की मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी यात्रा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है। विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने उन्हें युवाओं के लिए मिसाल बताया, जबकि पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि शायद उन्होंने अपनी गाड़ियों से भी कम दूरी तय की हो, जितनी बलराज ने साइकिल से।
विज्ञापन


यह उपलब्धि मेरे लिए गर्व का क्षण
बलराज ने कहा कि देश-विदेश से मिले प्यार और प्रोत्साहन ने मुझे यह मुकाम हासिल करने में मदद की। यह उपलब्धि मेरे लिए बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन–एडिनबर्ग–लंदन, पेरिस–ब्रेस्ट–पेरिस, नई दिल्ली–काठमांडू जैसी लंबी दूरी की साइक्लिंग पूरी की है। देश में नई दिल्ली–मुंबई, नई दिल्ली–कोलकाता और नई दिल्ली–डलहौजी–अमृतसर–नई दिल्ली जैसी दूरी भी पूरी कर चुके हैं। वे 13 बार सुपर रैंडोन्योर (एससार) खिताब जीत चुके हैं और रेस अक्रॉस अमेरिका जैसी कठिन रेस के लिए क्वालिफाई भी कर चुके हैं। नगर निगम होशियारपुर ने उन्हें स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है, वहीं हिमाचल प्रदेश के गगरेट कॉफी हाउस ने भी उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे और बलराज की प्रेरणादायक उपलब्धि का साक्षी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article