{"_id":"1aa6b93f2144770339261174aef6c149","slug":"balloon-bursting-at-jaitley-roadshow-including-minister-scorche","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली के रोड शो में धमाका, मंत्री समेत कई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटली के रोड शो में धमाका, मंत्री समेत कई झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Mar 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट के ऐलान के बाद भाजपा प्रत्याशी और राज्यसभा में नेता विपक्ष अरुण जेटली मंगलवार को अमृतसर पहुंचे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के बाहर से जेटली अकाली और भाजपा नेताओं के साथ खुले ट्रक में सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए हरमंदिर साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेका। स्वागत मार्च के दौरान आतिशबाजी के कारण गुब्बारा फटने से निकाय मंत्री अनिल जोशी समेत दर्जन भर लोग झुलस गए।
दरअसल हुआ यूं कि रोड शो के दौरान नावल्टी चौक के पास भाजपा वर्कर गैस से भरे गुब्बारे लेकर जेटली के स्वागत में खड़े थे। इसी दौरान वर्करों की ओर से लाई जा रही आतिशबाजी एक हवाई गुब्बारों में लग गई।
विज्ञापन
इससे जोरदार धमाके के साथ गुब्बारा फट गया और जलती हुई प्लास्टिक काफिले में शामिल वर्करों पर गिरने लगी। इसकी चपेट में आकर कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, भाजपा नेता पप्पू महाजन समेत एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए।
विज्ञापन
झुलसे लोगों को पहले मुनी लाला चोपड़ा और केडी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद सभी को गुरु नानक देव अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
जोशी माथे और बाएं हाथ पर जलती प्लास्टिक गिरने के बावजूद अरुण जेटली के साथ काफिले में शामिल रहे।