{"_id":"64612e87fc27160756072978","slug":"balkaur-singh-said-i-went-to-seek-justice-in-jalandhar-by-election-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बलकौर सिंह ने कहा- जालंधर उपचुनाव में इंसाफ मांगने गया था, प्रचार करने नहीं, AAP का करता हूं विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बलकौर सिंह ने कहा- जालंधर उपचुनाव में इंसाफ मांगने गया था, प्रचार करने नहीं, AAP का करता हूं विरोध
Mon, 15 May 2023 12:27 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 May 2023 12:27 AM IST
सार
बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर बोलने वाले लोगों को जवाब देते कहा कि जब उनके घर में बेटे की मौत होगी तो पता चलेगा कि बेटे का दर्द क्या होता है। मेरे बेटे ने जो भी कमाई की है, वह एक नंबर की है। ईडी या अन्य कोई एजेंसी से जांच करवा ले। मुझे किसी का कोई डर नहीं है।
विज्ञापन
बेटे की प्रतिमा के साथ पिता बलकौर सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि जब तक मेरे बेटे की हत्या के मामले में इंसाफ नहीं मिलता तब तक मैं संघर्ष करता रहूंगा। मैं जालंधर उपचुनाव में इंसाफ मांगने गया था न कि प्रचार करने। चुनाव में किसी उम्मीदवार का विरोध नहीं किया और न ही किसी के हक में प्रचार किया बल्कि इंसाफ न मिलने पर आम आदमी पार्टी की सरकार का विरोध किया।
विज्ञापन
रविवार को अपने घर पर मूसेवाला के प्रशंसकों को संबोधित करते हुए बलकौर सिंह ने कहा कि मेरी किसी के साथ निजी दुश्मनी नहीं है लेकिन जब दुनिया पर नाम चमका चुके मेरे बेटे की हत्या करने वाले को सरकार आज तक पकड़ नहीं सकी। मुझे आश्वासन दिया जा रहा है। इसका विरोध करने में मुझे हिचकिचाहट नहीं है।
विज्ञापन
बलकौर सिंह ने कहा कि 2024 की लोकसभा चुनाव में भी वह पंजाब की सभी सीटों पर आप का खुला विरोध करेंगे। उनका विरोध पार्टी से है, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं। घर आकर इंसाफ देने का वादा करने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने वादे से भाग रहे हैं।
विज्ञापन
मेरे बेटे की कमाई एक नंबर की
बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर बोलने वाले लोगों को जवाब देते कहा कि जब उनके घर में बेटे की मौत होगी तो पता चलेगा कि बेटे का दर्द क्या होता है। मेरे बेटे ने जो भी कमाई की है, वह एक नंबर की है। ईडी या अन्य कोई एजेंसी से जांच करवा ले। मुझे किसी का कोई डर नहीं है।
मेरे बेटे की हत्या के असल जिम्मेदार मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे, जिन्होंने सुरक्षा वापस लेने की सूचना सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की। लॉरेंस बिश्नोई के जेल से इंटरव्यू ने प्रबंधों की पोल खोल दी है। यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।