{"_id":"65451567b1fa2d7edd036593","slug":"balkaur-singh-expressed-objection-to-the-web-series-being-made-on-sidhu-moosewala-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: मूसेवाला पर बन रही वेब सीरीज पर विवाद, पिता बलकौर सिंह ने जताया एतराज, कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moosewala: मूसेवाला पर बन रही वेब सीरीज पर विवाद, पिता बलकौर सिंह ने जताया एतराज, कही बड़ी बात
Fri, 03 Nov 2023 09:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Nov 2023 09:20 PM IST
सार
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने इससे पहले भी सिद्धू के जीवन पर आधारित किताब पर भी कड़ा एतराज जताया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिद्धू के नाम को फिल्मों व किताबों के जरिए बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के जीवन पर बनने जा रही वेब सीरीज पर विवाद हो गया है। गायक के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि अब उनके पास सिद्धू के दो ही निशानियां हैं। एक सिद्धू की आवाज और दूसरी उसकी तस्वीर बची है। उसे बेचकर कुछ लोग अच्छा मुनाफा कमाने की फिराक में हैं। इसे बर्दाशत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि किसी कंपनी ने सिद्धू मूसेवाला के जीवन पर वेब सीरीज तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कंपनी ने न तो उनसे कोई अनुमति ली और न ही इस बारे में उन्हें कुछ बताया। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म कंपनी ऐसा करती हैं तो वह कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि गैंगस्टरों ने मीडिया में भी प्रवेश कर लिया है। यह हमारे समाज के लिए एक बड़ा खतरा हैं। इसके प्रति हमें और सरकारों को भी सचेत रहना होगा। बलकौर सिंह सिद्धू ने इससे पहले भी सिद्धू के जीवन पर आधारित किताब पर भी कड़ा एतराज जताया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिद्धू के नाम को फिल्मों व किताबों के जरिए बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन