फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bajrang dal clash on the name of Anti Love Jihad in rohtak

लव जेहाद: 7 फेरे होने से ऐन पहले हुआ कुछ ऐसा, लड़की बोली- नहीं करनी शादी

Mon, 18 Dec 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 18 Dec 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
bajrang dal clash on the name of Anti Love Jihad in rohtak
प्रतीकात्मक तस्वीर
7 फेरे होने से पहले ऐन मौके पर कुछ ऐसा हो गया कि लड़की बोली, मुझे अब शादी नहीं करनी। यह सुनकर लड़के के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला हरियाणा के रोहतक का है। लव-जेहाद के नाम पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं न केवल हंगामा कर दिया, बल्कि मुस्लिम युवक और हिंदू लड़की की शादी को भी रुकवा दिया। गांधी कैंप स्थित सांई मंदिर में रविवार सुबह तनाव बढ़ने पर यूपी के शामली से आया 28 वर्षीय युवक समीर अपने दोस्तों के साथ वापस लौट गया, जबकि लड़की अपने घर गांधी कैंप में चली गई।
विज्ञापन


गांधी कैंप निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन डी पार्क के नजदीक मोबाइल कंपनी में डेढ़ साल से नौकरी कर रही थी। जबकि यूपी के शामली का 28 वर्षीय युवक समीर उसी कंपनी के ऑफिस में दो साल से कार्यरत है। रोहतक में वह झज्जर चुंगी के नजदीक किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। लड़की के भाई ने एक दिन दोनों को बातचीत करते देख लिया। उसने बहन को समझाया, साथ ही युवक को भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


आत्महत्या की धमकी के आगे झुके लड़की के परिजन
लड़की के परिजनों ने बताया कि युवती मुस्लिम लड़के से शादी की जिद्द करने लगी। उन्होंने उसे समझाया, लेकिन लड़की ने आत्महत्या की धमकी दी। ऐसे में बेटी की जिद्द के सामने झुक गए। उन्होंने श्रीअद्वैत आश्रम (निष्पक्ष) के प्रधान सोमनाथ चुघ से संपर्क किया और आश्रम स्थित सांई मंदिर में युगल की शादी कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में मुस्लिम लड़के की शादी से भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता

bajrang dal clash on the name of Anti Love Jihad in rohtak
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भनक लग गई कि सांई मंदिर में हिंदू लड़की से यूपी के शामली का मुस्लिम लड़का शादी कर रहा है। बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख संजय खुराना, प्रखंड संयोजक हन्नी मलिक, रिंकू कपूर और अन्य सदस्य मंदिर पहुंचे और शादी का विरोध किया।

थोड़ी देर में भाजपा के मनोनीत पार्षद मदनलाल कुरड़ा भी आ गए। मामला बढ़ता देखकर दोस्तों के साथ आया समीर कार में बैठकर मंदिर से चला गया, जबकि ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई लड़की को परिजनों को मंदिर में बुलाने की बजाए घर भेज दिया।

पुलिस ने मंगवाई हिंदू मैरिज एक्ट की कॉपी
हंगामे के बीच बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख संजय खुराना ने कहा कि अगर मुस्लिम लड़का हिंदू लड़की से शादी करना चाहता है तो दोनों को तहसीलदार को एक माह पहले नोटिस देना पड़ता है। साथ ही धर्म परिवर्तन करना पड़ता है।

बिना धर्म परिवर्तन मुस्लिम लड़का हिंदू रीति रिवाज से शादी नहीं कर सकता। हंगामे के बीच पहुंची गांधी कैंप चौकी पुलिस कुछ समझ नहीं पाई। जानने के लिए हिंदू मैरिज एक्ट की कॉपी मंगवाई गई। जांच करने पर एक्ट में ऐसा कुछ नहीं लिखा मिला।

काउंसिलिंग के बाद लड़की बोली, नहीं करनी शादी

मंदिर के अंदर लड़की के परिजनों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बेटी की जिद्द के आगे मजबूर हैं। शादी के लिए काफी आग्रह किया, लेकिन बजरंग दल कार्यकर्ता नहीं माने। आखिर में लड़की के परिजन और रिश्तेदार घर लौट गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने लड़की के घर पहुंच कर दिल्ली से मनोवैज्ञानिक सुमन खुराना को रोहतक बुलाया। एक घंटे तक लड़की की काउंसिलिंग की गई। शाम को लड़की के भाई ने बताया कि अब उसकी बहन कह रही है कि उसे शादी नहीं करनी।

सांई मंदिर में मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की की शादी को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। तत्काल वे मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उस समय तक लड़का जा चुका था। जबकि लड़की के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी। बजरंग दल के कार्यकर्ता व अन्य लोग भी लौट गए।
- शमशेर सिंह, एसआई एवं चौकी प्रभारी गांधी कैंप

बिना धर्म परिवर्तन मुस्लिम लड़का एक हिंदू लड़की से शादी करना चाहता था। यह लव-जेहाद का मामला है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक लड़की को बचा लिया। अब लड़की के भाई ने बताया कि वह शादी न करने की बात कह रही है।
- संजय खुराना, सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल

बहन शादी की जिद कर रही थी। इस कारण उन्हें बात माननी पड़ी। सुबह सांई मंदिर में शादी के लिए व्यवस्था की थी, लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता आ गए। उन्होंने बताया कि इस तरह से मुस्लिम युवक से हिंदू लड़की शादी नहीं हो सकती। लड़का लौट गया। अब उसकी बहन भी शादी न करने की बात कह रही है।
- लड़की का भाई
.
सुबह मुझे केवल इतना कहा कि शादी का छोटा सा प्रोग्राम होगा, जहां 20 से 25 लोगों के खाने की व्यवस्था की जाएगी। यह नहीं बताया गया कि लड़का मुस्लिम है। नहीं तो वे मंदिर में शादी की अनुमति नहीं देते।
- सोमनाथ चुघ, प्रधान श्रीअद्वैत आश्रम (निष्पक्ष)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed