{"_id":"570bce594f1c1b36424a6abc","slug":"baisakhi-mela-in-pinjore-gardens-by-tourism-corporation-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन निगम की ओर से पिंजौर गार्डन में बैसाखी मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन निगम की ओर से पिंजौर गार्डन में बैसाखी मेला आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर, कालका
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
बैसाखी मेला
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से 12 और 13 अप्रैल को पिंजौर गार्डन में रंगारंग बैसाखी मेले का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा पर्यटन के प्रवक्ता ने बताया कि बैसाखी मेले में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
दो दिवसीय मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मेला स्थल पर फूड कोर्ट एवं क्राफ्ट बाजार मुख्य आकर्षण होंगे। आगंतुक जहां फूड कोर्ट में लजीज पकवानों का आनंद ले सकेंगे वहीं, क्राफ्ट बाजार में हथकरघा एवं हस्तशिल्प के स्टॉल भी आकर्षण का केन्द्र होंगे। मेले में कलाकारों के साथ साथ स्कूली बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से स्कूली बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता, जबकि 11 बजे मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे चित्रकला प्रतियोगिता, जबकि 11 बजे फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन