{"_id":"5aabb9324f1c1bbd758b5df5","slug":"bains-brothers-break-alliance-with-aap-punjab-shocking-for-arvind-kejriwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब AAP में घमासान जारी, लोक इंसाफ पार्टी ने भी छोड़ा अाम आदमी पार्टी का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब AAP में घमासान जारी, लोक इंसाफ पार्टी ने भी छोड़ा अाम आदमी पार्टी का साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Mar 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
बैंस बंधु
अरविंद केजरीवाल के माफी मांगने के बाद पंजाब 'आप' में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। अब बैंस बंधुओं ने भी साथ छोड़ दिया है। पंजाब में पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल लोक इंसाफ पार्टी ने बगावती तेवर अपना लिए और लुधियाना से विधायक बैंस बंधुओं ने खुद को गठबंधन से अलग कर लिया।
इससे पहले उपाध्यक्ष अमन अरोड़ा भी इस्तीफा दे गए। कुछ देर पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। अमन अरोड़ा ने अपना इस्तीफा मनीष सिसोदिया को भेजा है। इस बात की जानकारी अमन अरोड़ा ने ट्वीट करके दी है।
वहीं सवेरे पंजाब में पार्टी अध्यक्ष पद से भगवंत मान ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से आम आदमी पार्टी में महासंग्राम ही छिड़ गया। मामला सारा ड्रग माफिया मामले में अरविंद केजरीवाल के बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांग लेने का है।

Trending Videos
नवंबर 2016 में बैंस ब्रदर्स ने मिलाया था आम आदमी पार्टी से हाथ
बैंस ब्रदर्स ने किया आप के साथ गठबंधन
- फोटो : अमर उजाला
बैंस ब्रदर्स लुधियाना से विधायक हैं। उन्होंने 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन कर लिया था।
अक्तूबर 2016 में बनाई थी लोक इंसाफ पार्टी
लुधियाना के बैंस ब्रदर्स ने अक्तूबर 2016 में लोक इंसाफ पार्टी बनाई थी। बलविंदर बैंस ने इसकी पुष्टि की थी। बैंस ने बताया था कि उन्होंने पार्टी के लिए तीन-चार माह पहले चुनाव आयोग में अप्लाई किया था। यह आवेदन आवाज-ए-पंजाब फ्रंट बनने से काफी पहले का है। एक पब्लिक नोटिस जारी कर इस पर लोगों के एतराज लिए गए और उसके बाद पार्टी गठन किया गया। बैंस खुद इस पार्टी के चेयरमैन हैं, जबकि उनके छोटे भाई सिमरजीत सिंह बैंस इसके प्रधान हैं।
सभी केस खत्म करने की कोशिश में आप
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया द्वारा उनपर किए गए मानहानि केस में माफी मांग ली है। पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने उन्हें ड्रग माफिया बताया था। इस संबंध में लिखित माफी अदालत में जमा कराई गई है। दरअसल, आम आदमी पार्टी अब अपने नेताओं पर चल रहे मानहानि के सभी केस खत्म कराने की कोशिश में जुट गई है।