फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bail to the accused of cheating in the name of getting a job

Chandigarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने के आरोपी को जमानत

Fri, 29 Dec 2023 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bail to the accused of cheating in the name of getting a job
चंडीगढ़। जिला अदालत ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी में गिरफ्तार संदीप कुमार सांगवान को जमानत दे दी है। आरोप है कि सेक्टर-38 के रहने वाले एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर 39.53 लाख रुपये की ठगी की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर संदीप को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन



संदीप के वकील अभय जोशी ने अदालत में कहा कि केस को लेकर चालान पेश हो चुका है। याचिकाकर्ता का इस धोखाधड़ी से कोई लेना-देना नहीं है। वह पांच माह से जेल में बंद है। केस का ट्रायल पूरा होने में काफी वक्त लग सकता है, इसलिए उसे जमानत दी जानी चाहिए। वहीं, सरकारी वकील ने जमानत अर्जी का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका को मंजूर कर आरोपी को जमानत दे दी।
विज्ञापन

सेक्टर-38 के रहने वाले कंवलजीत सिंह ने पुलिस के पास ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे सोशल मीडिया पर ऑनलाइन जॉब का ऑफर मिला था। आरोपी ने उसे कुछ वीडियो लाइक और सब्सक्राइब करने और प्रॉफिट कमाने का लालच दिया लेकिन इस काम से पहले ही आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझा कर उनसे 39.53 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed