फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bail plea of the accused who fired in Sector 25 is dismissed

सेक्टर-25 में गोली चलाने वाले आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Sun, 09 May 2021 02:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
bail plea of the accused who fired in Sector 25 is dismissed
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी विजय की जमानत याचिका को जिला अदालत ने खारिज कर दिया है। दरअसल संदीप नाम के युवक पर गोलियां चलाई गई थीं, जिसके बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने 4 नवंबर को विजय को गिरफ्तार किया था। विजय के वकील ने अदालत में बहस के दौरान कहा कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ सरकारी वकील ने कहा कि विजय आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ झपटमारी और चोरी समेत 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसलिए उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

पिछले साल 20 अक्तूबर को सेक्टर-25 निवासी संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। संदीप ने शिकायत में बताया था कि 19 अक्तूबर की रात उसकी दुकान पर कुछ युवक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसे 2 गोलियां लगीं, हालांकि उसकी जान बच गई। संदीप की शिकायत पर पुलिस ने विजय, अमरदीप, राहुल और जफर को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा-307, 34 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54, 59 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed