फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bail plea murder accused dismissed two students shot dead Sector-15

हत्या आरोपी की जमानत याचिका खारिज, सेक्टर-15 में 2019 में दो छात्रों की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

Mon, 31 Aug 2020 11:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bail plea murder accused dismissed two students shot dead Sector-15
चंडीगढ़। सेक्टर-15 में दो छात्रों की हत्या के मामले में जिला अदालत ने आरोपी अमित की जमानत याचिका खारिज कर दी है। साल 2019 में सेक्टर-15 में रह रहे दो छात्रों विनीत कुमार और अजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, मामले में आरोपी अमित को 2 जनवरी 2020 को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

जमानत याचिका में अमित ने कहा कि उसे पुलिस ने फंसाया है। हत्या के वक्त वह घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं था और न उसके पास से कोई हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने कहा कि उसे अन्य आरोपियों के बयान पर गिरफ्तार किया गया है। उसकी केस में अहम भूमिका है। इस कारण उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

मृतक के दोस्त की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस
पुलिस ने मृतक विनीत कुमार और अजय शर्मा के दोस्त हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला के गेंदपुरा निवासी मोहित पुनिया की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। मोहित पुनिया ने शिकायत में कहा था कि वारदात के दिन वह कमरे पर मौजूद था। विनीत और अजय भी उसके साथ थे। इस दौरान 4 लोग कमरे में घुस आए और फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसमें विनीत और अजय बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। अमित के अलावा तीन आरोपी अंकित, सुनील और विक्की जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed