फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bag stolen from car on the pretext of oil leaking and smoke coming out

Chandigarh News: तेल लीक और धुआं निकलने का झांसा देकर गाड़ी से चुराया बैग

Fri, 01 Sep 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bag stolen from car on the pretext of oil leaking and smoke coming out
मोहाली। तेल लीक होने और गाड़ी से धुआं निकलने का झांसा देकर एक शातिर ने गाड़ी में रखा बैग चुरा लिया। सोहाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे वह सेक्टर-79 की मार्केट में गाड़ी के अंदर बैठकर फोन चला रहा था। उसी वक्त वहां एक युवक आया जिसने उसे बताया कि उसकी गाड़ी का तेल लीक हो रहा है और गाड़ी से धुआं भी निकल रहा है। यह सुनकर जब रवि ने उतरकर अपनी गाड़ी को देखा तो वहां थोड़ा तेल गिरा हुआ था। जब उसने गाड़ी का बोनट खोलकर देखा तो कोई धुआं नहीं निकल रहा था। इस पर उसने बोनट बंद कर युवक को ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं दिखा। इसके बाद वह गाड़ी लेकर चंडीगढ़ की तरफ निकल गया लेकिन जब वह कुंभड़ा चौक पर पहुंचा तो अचानक उसकी नजर पीछे की सीट पर गई तो देखा कि वहां बैग नहीं था। यह देखकर वह लौटकर आया और सेक्टर-79 की मार्केट में बैग ढूंढा लेकिन नहीं मिला। इस पर वह समझ गया कि उसका बैग उस शातिर ने चोरी किया है। उसके बैग में कागजात, चेक बुक के साथ दो लाख रुपये नकदी थे। इसके बाद उसने पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि जब वह बोनट खोलकर गाड़ी चेक कर रहा था तो शातिर ने गाड़ी में रखा बैग उड़ा लिया। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed