{"_id":"5dcfe7008ebc3e54f57af96a","slug":"badly-beaten-to-student-in-abohar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर महिला से हुई दोस्ती, मिलने आए छात्र को बुरी तरह पीटा, सिर में लगे 50 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर महिला से हुई दोस्ती, मिलने आए छात्र को बुरी तरह पीटा, सिर में लगे 50 टांके
Sat, 16 Nov 2019 05:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 16 Nov 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
घायल छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद शुक्रवार देर शाम फाजिल्का रोड पर महिला मित्र से मिलने आए फाजिल्का निवासी छात्र को कुछ युवकों ने बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया। घटना के बाद पास में ही एक ढाबा संचालक ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। उन्होंने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसके परिजनों को सूचित किया और फरीदकोट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
फाजिल्का निवासी आईटीआई के छात्र सुनील कुमार ने बताया कि अबोहर निवासी एक लड़की ने फेसबुक पर उससे दोस्ती की और उसे मिलने के लिए फाजिल्का रोड गांव डंगरखेड़ा ओवर ब्रिज के पास ढाबे पर बुलाया था। लड़की की ओर से बताए गए समय पर वह बाइक से फाजिल्का से यहां पहुंच गया। मौके से जब उसने अपनी महिला मित्र से फोन पर बात की तो ढाबे पर पहले से मौजूद 4-5 अज्ञात लड़कों ने उसके सिर पर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए उसे अधमरा कर फेंक दिया।
विज्ञापन
सुनील कुमार ने उन्हें बताया कि घटना के समय उसका मोबाइल व बाइक वहीं छूट गया। डॉक्टरों ने उसके परिजनों को सूचना दी जिस पर वे अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान सरकारी डॉक्टरों ने उसके सिर पर करीब 50 टांके लगाए। इसके बाद भी उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया लेकिन उसके परिजन उसे श्रीगंगानगर के अस्पताल ले गए। थाना खुईखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन