फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Badal said, " in middle battle change of horse is congress nature'

बादल ने कहा, 'बीच लड़ाई घोडे़ बदलना कांग्रेस की फितरत'

Sun, 23 Mar 2014 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर Updated Sun, 23 Mar 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
Badal said, " in middle battle change of horse  is congress nature'

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में अपनी हार मान ली है, क्योंकि बीच लड़ाई में घोडे़ बदलने वाले जंग नहीं जीतते। श्री आनंदपुर साहिब और लुधियाना से उम्मीदवार बदलने व अमृतसर से कैप्टन अमरिंदर की मर्जी के बिना चुनाव मैदान में उतारना इसका सबूत है।

विज्ञापन


कई सीटों पर कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे। सीएम ने कहा कि 30 अप्रैल को तकड़ी का बटन दबाने पर चीं की आवाज होगी, तो कांग्रेस की चीखें निकलेंगी।

बादल रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद आयोजित राजनीतिक कान्फ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीच चुनाव में जिस तरह से अपने उम्मीदवार बदल रही है या उसके नेता चुनाव से पीछा छुड़ा रहे हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस का कोई भी नेता लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता।
विज्ञापन


सोनिया गांधी के बार बार कहे जाने पर अमृतसर से कैप्टन अमरिंदर सिंह लड़ने को राजी हुए हैं, जबकि लुधियाना के लिए मनीष तिवारी को अभी तक नहीं मनाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रताप सिंह बाजवा गुरदासपुर सीट छोड़ना चाहते हैं, तो आनंदपुर से अंबिका सोनी को उम्मीदवार भले ही बना दिया गया हो लेकिन वह भी अभी अपना मन नहीं बना पाईं हैं।


उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि अंबिका सोनी छोड़ भले ही राहुल गांधी और सोनिया गांधी पंजाब आ जाएं, लेकिन वह कांग्रेस की नैया को पार नहीं लगा पाएंगे।

इस दौरान उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को वोट देने की अपील की। एनडीए के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ अपने नजदीकी रिश्तों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि दिल्ली में एनडीए की सरकार बनने के बाद सबसे अधिक फायदा पंजाब को ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed