{"_id":"7a7036cc7576255dcf3f500c281ffea0","slug":"bad-boys-gang-case-sensational-exposure-about-ratan-lubana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैड ब्वॉयज गैंगः रतन लुबाना पर चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैड ब्वॉयज गैंगः रतन लुबाना पर चौंकाने वाला खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 May 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ना आसान नहीं है। बैड ब्वॉयज गैंग की पोल खोलने वाली सेंट जोंस की प्रिंसीपल कविता दास पर बचाव पक्ष ने आरोपों की बौछार कर दी।
विज्ञापन
क्रास एग्जामिनेशन के दौरान कविता दास पर आरोप लगाया गया कि स्कूल के छात्रों से वसूली करने के मामले में मुख्य आरोपी और एक भाजपा नेता भजन सिंह माढ़ू के पुत्र रतन लुबाना से उनकी निजी रंजिश थी।
विज्ञापन
इसी रंजिश की वजह से उसका नाम स्कूल से काट दिया गया था, जब वह सातवीं क्लास में पढ़ता था। इसके जवाब में प्रिंसिपल कविता दास ने कहा कि स्कूल में बच्चे आते-जाते रहते हैं और उनके नाम वे याद नहीं रखती हैं।
विज्ञापन
उन्हें याद नहीं है कि रतन लुबाना उनके स्कूल का छात्र था और उसका नाम काटा गया था। उन्हें रतन लुबाना से कोई रंजिश नहीं थी।
इस पर बचाव पक्ष के वकील ने सवाल किया कि आपने अपने स्कूल की छवि बचाने के लिए एक छात्र के पिता को बुलाकर रतन लुबाना के खिलाफ शिकायत लिखवाई।
आपने रतन लुबाना के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया। इस पर प्रिंसिपल ने कहा कि कई पेरेंट्स और बच्चे खुद शिकायत लेकर उनके पास आए थे। इस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों तक यह शिकायत पहुंचाई।
अगली सुनवाई 5 मई को
प्रिंसिपल से क्रास एग्जामिनेशन के बाद अब मामले में अगली सुनवाई की तिथि 5 मई निर्धारित की गई है।