फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   background exclusive story of hsgpc

सिखों के संघर्ष के 14 साल, पढ़ें क्या-क्या हुआ?

Mon, 07 Jul 2014 10:06 AM IST
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल Updated Mon, 07 Jul 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
background exclusive story of hsgpc

हरियाणा में अलग एसजीपीसी के गठन के लिए कुरुक्षेत्र से चौदह साल पहले शुरू हुए सिखों के संघर्ष को आखिरकार कैथल में मुक्कमल अंजाम मिला।

विज्ञापन


गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश मुख्यमंत्री ने एचएसजीपीसी के गठन का ऐलान किया। गौरतलब है कि इस मांग के लिए वर्ष 2000 में कुरुक्षेत्र से हरबंस सिंह डाचर की अगुवाई एवं जगदीश सिंह झींडा की अध्यक्षता में एडहॉक कमेटी का गठन हुआ था।

विज्ञापन

साल 2000 में बनी एडहॉक कमेटी

background exclusive story of hsgpc

पहली बार वर्ष 2000 में कुरुक्षेत्र में अलग कमेटी की मांग को लेकर एचएसजीपीसी का गठन हुआ, जिसकी अध्यक्षता हरबंस सिंह डाचर ने की थी। इस बैठक में जगदीश सिंह झींडा को एचएसजीपीसी का अध्यक्ष, दीदार सिंह नलवी को महासचिव तथा कंवजीत सिंह अजराणा को युवा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था।

एक बार तो इस संबंध में प्रदेश का सिख भी एकजुट हो गया था। वर्ष 2004 के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में पहली बार इससे अलग होकर एडहॉक कमेटी के बैनर तले चुनाव लड़ा गया, जिसमें हरियाणा की 11 में 7 सीटों पर एचएसजीपीसी (एडहॉक) ने कब्जा किया। इसके बाद पूरे प्रदेश की सिख संगत अलग कमेटी के हक में खड़ी हो गई थी।

चुनावी घोषणापत्र में किया था कांग्रेस ने वादा

background exclusive story of hsgpc

कांग्रेस ने भी वर्ष 2005 में सुरजेवाला के नेतृत्व में चुनाव घोषणा पत्र कमेटी ने अलग कमेटी बनाए जाने का वादा घोषणा पत्र में शामिल किया। इसके बावजूद अलग कमेटी का गठन नहीं हुआ।

इसके बाद अलग कमेटी के गठन में जैसे-जैसे देर होती गई। कांग्रेस एमएलए निर्मल सिंह इस संबंध में 17 मार्च 2007 को विधानसभा में गैर सरकारी प्रस्ताव लेकर आए। इसके अलावा कांग्रेस सरकार ने वर्तमान वित्तमंत्री चट्ठा के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया, जिसके लिए हरियाणा के 3 लाख से ज्यादा सिखों ने शपथ पत्र देकर अलग कमेटी के गठन की मांग की।

विज्ञापन

कांग्रेस ने वर्ष 2010 के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया

background exclusive story of hsgpc

साथ ही अलग कमेटी के लिए संघर्षरत लोगों में झींडा व नलवी ग्रुप द्वारा अलग होने के कारण एसजीपीसी के चुनाव में वर्ष 2009 में एचएसजीपीसी (एडहॉक) को एक भी सीट नहीं मिली। वर्ष 2011 में भी कंवलजीत सिंह अजराणा ने भी इसे छोड़ दिया। इस कारण यह लगने लगा था कि शायद अब यह मुद्दा इतिहास बन जाएगा।

केंद्र में कांग्रेस सरकार ने भी इस संबंध में कोई रुचि नहीं ली और मामला लटका रहा। लेकिन हरियाणा में कांग्रेस ने वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में एचएसजीपीसी बनाए जाने को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया। फिर से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई। हालांकि कमेटी का गठन नहीं हुआ। इसके बाद भी झींडा व नलवी ग्रुप ने हार नहीं मानी और संघर्ष जारी रखा।

मई में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर धरना दिया

background exclusive story of hsgpc

मई में लोकसभा चुनाव से पूर्व एचएसजीपीसी ने कांग्रेस द्वारा दो चुनावों में घोषणापत्र में इस मुद्दे को शामिल करने के बाद सिख संगत ने अलग कमेटी न बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के आवास पर धरना शुरू किया। यहां आमरण अनशन शुरू किए जाने के कारण कांग्रेसी नेताओं ने आखिरकार यह आवाज सुननी पड़ी।

संघर्ष लाया रंग : झींडा
एचएसजीपीसी (एडहॉक) के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि काफी लंबा संघर्ष रहा। उन्होंने कुरुक्षेत्र में 6वीं पातशाही की सेवा अपने हाथों में लेने का प्रयास किया था, जिस पर उन्हें अकाल तख्त द्वारा तन्खैया घोषित किया था। उन्होंने पांच तख्तों की सेवा की थी। इसके अलावा रेल रोको, जीटी रोड पर जाम सहित प्रदेश भर में सभाओं का सिलसिला जारी रहा। आज उनका संघर्ष कामयाब हो गया है। इसके लिए सभी सिखों को बधाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed