{"_id":"667a0dfad42ac82aab06b6b4","slug":"babariya-will-hold-a-review-meeting-with-the-candidates-in-delhi-today-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-453331-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बाबरिया आज दिल्ली में प्रत्याशियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बाबरिया आज दिल्ली में प्रत्याशियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक
विज्ञापन
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने दिल्ली में मंगलवार को समीक्षा बैठक बुलाई है। दोपहर बाद 3 बजे होने वाली बैठक में दसों लोकसभा सीटों के उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ साथ नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बैठक में शिरकत करेंगे।
बैठक खासकर तौर पर लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बुलाई गई है, लेकिन बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंथन होगा। पूरे मंथन के बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति क्या होगी और संगठन को लेकर क्या फैसला लिया जाना है, इस पर भी राय ली जाएगी। बताया जाता है कि दसों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों से कांग्रेस के मजबूत पक्ष और कमजोर पक्ष जाना जाएगा। साथ ही लोकसभा क्षेत्र के अंदर किन-किन विधानसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार मजबूत या कमजोर रहे, किन नेताओं ने भितरघात किया, हर तरह से लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा की जाएगी। ब्यूरो