बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का बयान, महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था की नाकामी का उदाहरण
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद राजनीतिक लोगों में बयानबाजी शुरू हो गई है। इस कड़ी में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी निशाना साधा है।उन्होंने इसे महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का एक और उदाहरण है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है और महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का एक और उदाहरण है।
#WATCH | Chandigarh | Baba Siddique Murder | Congress MP Manish Tewari says, " ...What happened is very unfortunate and condemnable. Govt should make sure to give the strictest punishment to the conspirators behind this...this is the example of the law and order situation of… pic.twitter.com/RxZuDp6ia1
— ANI (@ANI) October 13, 2024
तिवारी ने इस हत्या के पीछे छिपे साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और सरकार से दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं केवल कानून व्यवस्था की विफलता को उजागर करती हैं, और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।