{"_id":"592aa0974f1c1b53248b4570","slug":"baba-saheb-bhimrao-ambedkar-objectional-photo-uploaded-on-fb-stress-in-dalit-community","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FB पर अपलोड कर दी बाबा साहेब की आपत्तिजनक फोटो, दलित समाज भड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FB पर अपलोड कर दी बाबा साहेब की आपत्तिजनक फोटो, दलित समाज भड़का
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 28 May 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट फेसबुक पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो अपलोड किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे दलित समाज भड़का उठा। वहीं मामले को लेकर एसीपी से अभद्र भाषा में बातचीत की गई और धमकियां तक दी गईं।
इस आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। दोनों की पहचान पुणे निवासी रोहित और सुचित के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार किसी आरोपी ने डॉ. अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर, नीचे एसीपी मुकेश मल्होत्रा का फोन नंबर लिख दिया, नतीजतन लोगों ने एसीपी को कॉल कर उनसे आपत्तिजनक लहजे में बातचीत की।

साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है
Cyber Attack
माना जा रहा है कि डॉ. अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने के पीछे भी इन आरोपियों के ही हाथ हो सकते हैं। शरारत के तौर पर फोटो के नीचे एसीपी का नंबर दे दिया। साइबर सेल इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन कर रहा है।
डीसीपी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सेक्टर-पांच थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। फोटो में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर को गलत तरीके से पेश करते हुए इसमें एसीपी के नाम का इस्तेमाल किया है। इस बारे में एसीपी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।