{"_id":"58d765514f1c1b61371a3ba3","slug":"baba-ranjit-singh-dhadrian-wale-controversial-statement-on-shri-guru-teg-bahadur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की भक्ति को लेकर विवादित टिप्पणी पर बवाल, गुरुद्वारे में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की भक्ति को लेकर विवादित टिप्पणी पर बवाल, गुरुद्वारे में तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sun, 26 Mar 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
श्री गुरु तेग बहादुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की भक्ति को लेकर की गई विवादित टिप्पणी का मामला गरमा गया है। इसके चलते गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में तनाव का माहौल है। मामले को लेकर पटियाला-संगरूर रोड स्थित गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में शनिवार को उस समय तनाव का माहौल हो गया, जब भाई अमरीक सिंह अजनाला और भाई बलवीर सिंह मुछल ने अपने साथियों के साथ गुरुद्वारा साहिब के बाहर डेरा लगा दिया।
दोनों का कहना था कि बाबा रणजीत सिंह ढडरियां वाले ने गुरुद्वारा साहिब खुद तैयार किया है और उसका नाम परमेश्वर द्वार रख दिया है। उनका आरोप था कि ऐतिहासिक स्थान बाबा बकाला साहिब को लेकर संत ढडरियांवाले गलत टिप्पणियां कर रहे हैं। सभी संत बाबा ढडरियां वाले से मिलने आए हैं। कितनी भी देरी क्यों न हो जाए, वे उनसे मिल कर ही जाएंगे।
गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार के नुमाइंदों ने अजनाला और भाई बलवीर सिंह मुछल को बताया कि बाबा ढडरियां वाले बाहर गए हुए हैं। कर्मचारियों ने उनसे भीतर आकर बात करने की अपील की। लेकिन भाई अमरीक सिंह अजनाला और भाई बलवीर सिंह मुछल बाहर बैठकर बात करने पर अड़े रहे।

भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है
गुुरु तेग बहादुर
- फोटो : social media
पुलिस प्रशासन को भाई अमरीक सिंह और उनके साथियों के गुरु द्वारा परमेश्वर द्वार पहुंचने की सूचना मिली तो वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। एसएसपी डॉ. एस भूपति ने देर शाम बताया कि भाई अजनाला और मुछल तथा उनके साथी वापस चले गए हैं, लेकिन वहां पुलिस फोर्स तैनात है।
तोड़ मरोड़ कर पेश किया बयान
इस बारे में फेसबुक पर संत बाबा रणजीत सिंह ढडरियां वाले ने जवाब दिया कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब ने सिर्फ प्रचार किया है और वह कभी भोरा साहिब में नहीं बैठे। उन्होंने यह भी नहीं कहा कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब ढहा दिया जाए। उनकी ओर से जो कहा गया उसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।