फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   baba ramdev, bharat mata ki jai, ramdev statement, randev news, rohtak news, haryana, rohtak

बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट जाएंगे पूर्व गृह राज्यमंत्री

Thu, 07 Apr 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 07 Apr 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
baba ramdev, bharat mata ki jai, ramdev statement, randev news, rohtak news, haryana, rohtak
रामदेव - फोटो : getty
भारत माता की जय नहीं बोलने वालों का सिर काट देने के विवादित बयान पर घिरे स्वामी रामदेव की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अब उन पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर अब कोर्ट में गुहार लगाई जाएगी। पूर्व गृह राज्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुभाष बतरा ने एसपी को शिकायत देने के बाद अब कोर्ट में इस्तगासा दायर करने की फाइल तैयार की है। इस संबंध में पांच वकीलों की मदद ली गई है।
विज्ञापन


सुभाष बतरा वकील के माध्यम से बृहस्पतिवार को इस्तगासा दाखिल कर रामदेव के खिलाफ सीआरपीसी 156/3 के तहत केस दर्ज करने की मांग कर सकते हैं। बता दें कि सोमवार को एसपी ऑफिस में दी गई शिकायत पर पुलिस अभी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन की ओर से बतरा की शिकायत को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सद्भावना सम्मलेन में 3 अप्रैल को स्वामी रामदेव ने भारत माता की जय बोलने के मामले में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश में तरह-तरह के विवाद खड़े कर दिए जाते हैं। किसी को कुछ नहीं मिला तो भारत माता की जय बोलने पर विवाद खड़ा कर दिया गया। कोई टोपी पहनकर खड़ा हो जाता है और कहता है कि भारत माता की जय नहीं बोलूंगा, चाहे मेरा सिर काट लिया जाए। अगर कानून नहीं होता तो एक नहीं, बल्कि लाखों लोगों का सिर काट देते जो भारत माता की जय नहीं बोलते और भारत माता का सम्मान नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारुल उलूम देवबंद के भारत माता की जय नहीं बोलने वाले फतवे पर भी स्वामी रामदेव ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि मातृ भूमि को गौरव देने के लिए कोई मजहब मना नहीं करता है। अगर करता है तो वह मजहब देश के हित में नहीं है। क्योंकि भारत माता की जय बोलना किसी धर्म से ताल्लुक नहीं रखता है। 


सीडी में पूरा बयान है रिकॉर्ड
सद्भावना सम्मेलन में आए बाबा रामदेव ने मंच से जो बयान दिया था, वह पूरा बयान सीडी में दर्ज किया गया है। पांचों वकीलों ने इस बयान को पूरी तरह से सुना और फिर उसके बाद फाइल को तैयार किया गया है। इस सीडी को फाइल में लगाया गया है। फाइल में कहा गया है कि यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। फाइल में कहा गया है कि बाबा के इस बयान से जनता भड़क भी सकती है।  

विवादित बयान की सीडी तैयार करवा ली गई है। वकीलों से सलाह मशविरा कर कोर्ट में बृहस्पतिवार को इस्तगासा दायर करेंगे। 
- सुभाष बतरा, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed