फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BA student kill himself in sector 24 Chandigarh

चंडीगढ़ में छात्र ने दी जान: सरकारी क्वार्टर में उठाया खौफनाक कदम, पिता CTU चालक, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 22 Dec 2024 08:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2024 08:34 PM IST
सार

चंडीगढ़ में एक छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सेक्टर-24 में सरकारी क्वार्टर में रहने वाले स्टूडेंट अंकुश (21) ने घर के कमरे में जान दे दी।

विज्ञापन
BA student kill himself in sector 24 Chandigarh
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में एक छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सेक्टर-24 में सरकारी क्वार्टर में रहने वाले स्टूडेंट अंकुश (21) ने घर के कमरे में जान दे दी। युवक ने यह खौफनाक कदम उस समय उठाया जब घर पर कोई नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 भेजा गया है। 
विज्ञापन


सेक्टर-24 में पिता के साथ सरकारी क्वार्टर में रहने वाले बीबीए प्रथम वर्ष के 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। रविवार सुबह जब पिता का फोन नहीं उठाने पर पड़ोसी उसे देखने के लिए गए तो घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सेक्टर-16 जीएमएसएच की मोर्चरी में रखवाया। मृतक युवक अंकुश के पिता चंडीगढ़ सीटीयू में बतौर चालक कार्यरत हैं और उसे सेक्टर-24 में सरकारी क्वार्टर अलॉट हो रखा है। युवक इस क्वार्टर में अपने पिता के साथ रहता था जबकि उसकी माता जींद में अपने ससुराल में रहती है।
विज्ञापन


बीते शनिवार को अंकुश के पिता जींद में अपने गांव छुट्टी गया हुआ था। रविवार सुबह अंकुश को उसके पिता फोन कर रहा था लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहा था। इसी के चलते उसके पिता ने पड़ोसी को फोन किया और क्वार्टर में जाने के लिए कहा। जब पड़ोसी उसके क्वार्टर में गए तो पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के परिजन भी जींद से चंडीगढ़ पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक के आसपास कोई सुसाइड नोट नहीं मिल सका जिसके चलते अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed