फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   B.Com students closed all the three gates of Admin Block for two and a half hours, clashes with security

बीकॉम के छात्रों ने एडमिन ब्लॉक के तीनों गेट ढाई घंटे तक किए बंद, सिक्योरिटी से झड़प

Thu, 01 Sep 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
B.Com students closed all the three gates of Admin Block for two and a half hours, clashes with security
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बीकॉम के सैकड़ों छात्र फेल होने के बाद बुधवार को तीसरे दिन भी एडमिन ब्लॉक के बाहर सुबह नौ बजे के करीब धरने पर बैठे। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से छात्रों की मांगों की सुनवाई नहीं करने के बाद छात्रों की ओर से लगभग दो घंटे विरोध स्वरूप एडमिन ब्लॉक के तीनों गेट बंद कर दिए। इस दौरान एडमिन ब्लॉक की महिला ने स्टाफ ने छात्रों के साथ बदतमीजी की। छात्रों का कहना है कि स्टाफ सदस्य ने एक बच्चे को थप्पड़ भी मारा। इसी दौरान पुलिस और पीयू सिक्योरिटी ने आकर तीन छात्रों को हिरासत में लिया लेकिन दस मिनट के बाद उन्हें समझाकर छोड़ दिया गया। इसके बाद छात्र शाम तक शांतिमय तरीके से धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे खालसा कॉलेज के छात्र नितिन का कहना है कि बुधवार को पीयू के पंजाब और यूटी के कॉलेजों के छात्र हरियाणा और पंजाब से प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे। पीयू प्रशासन ने बिना छात्रों को सूचित किए बीकॉम-तृतीय वर्ष के ऑपरेशनल रिसर्च का पैटर्न बदल दिया। इस कारण सैकड़ों छात्र फेल हो गए। दूर-दूर से छात्र अपनी मांगों को लेकर आ रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारी सुनवाई ही नहीं कर रहे हैं। एमकॉम में यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आवेदन किया है। अब बीकॉम के एक पेपर में फेल हूं। बिना रिजल्ट अपलोड किए एमकॉम में दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

बच्चों का दाखिला रूक रहा
ऐसे कई विद्यार्थी हैं जिन्होंने एमकॉम और एमबीए के लिए देश की विभिन्न यूनिवर्सिटी और विदेशी संस्थानों में दाखिले के अप्लाई किया है लेकिन सभी पेपर पास किए बिना छात्रों का दाखिला रुक रहा है। छात्रों ने बताया कि रजिस्ट्रार और कंट्रोलर एग्जामिनेशन दोनों की तरफ से दोपहर बाद छात्रों को बात करने के लिए बुलाया गया लेकिन आश्वासन ही दिया गया कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed