{"_id":"646a6afc4eb7635a1601d9b5","slug":"azadveer-singh-wanted-to-blast-15-places-in-amritsar-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: अमृतसर में 15 ठिकानों पर धमाका करना चाहता था आजादवीर, लोगों में दहशत फैलाने की थी मंशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खुलासा: अमृतसर में 15 ठिकानों पर धमाका करना चाहता था आजादवीर, लोगों में दहशत फैलाने की थी मंशा
Mon, 22 May 2023 12:35 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 May 2023 12:35 AM IST
सार
बाबा बकाला के गांव वंडाला के रहने वाले आजादवीर सिंह ने दो धमाके श्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट में किए थे जबकि एक धमाका श्री गुरु रामदास सराय के पीछे किया था। पंजाब पुलिस के अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की थी।
विज्ञापन
अमृतसर धमाके का मुख्य आरोपी आजादवीर सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट व श्री गुरु रामदास सराय के पीछे धमाके करने के आरोपी आजादवीर सिंह ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह शहर में अलग-अलग 15 स्थानों पर धमाके कर दहशत फैलाना चाहता था। इसके लिए वह जगह चिह्नित कर रहा था लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
उसने पहले धमाके के लिए इस्तेमाल कैन के साथ धमकी भरा पत्र भी रखा था, जो बारिश और आंधी के चलते बरामद नहीं हो पाया। दूसरे धमाके के बाद उसे लगा कि अगर वह लगातार 10-15 धमाके कर दे तो शहर में लोगों के दिल में डर बैठ जाएगा। दूसरा धमाका करने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचा और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पोस्टर पुलिसकर्मियों को दिए। पुलिस ने उसकी जांच करने के बजाय पोस्टर अपनी जेब में डाल लिए। पुलिस सोमवार को आजादवीर सिंह समेत पटाखा कारोबारी साहिब सिंह साबा व अन्य आरोपियों का दूसरी बार पुलिस रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
तीन धमाकों से फैल गई थी सनसनी
बाबा बकाला के गांव वंडाला के रहने वाले आजादवीर सिंह ने दो धमाके श्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट में किए थे जबकि एक धमाका श्री गुरु रामदास सराय के पीछे किया था। पंजाब पुलिस के अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की थी। मुख्य आरोपी आजादवीर सिंह व अमरीक सिंह नशे के आदी हैं। इनके अलावा साहिब सिंह, जतिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। एक महिला को भी हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन