{"_id":"d0b5325b18593e39764c76e379a971d9","slug":"ayushman-khurana-will-come-in-punjab-university-allumani-meet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू की एल्यूमनी मीट 25 को, आएंगे ये सेलिब्रिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू की एल्यूमनी मीट 25 को, आएंगे ये सेलिब्रिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Sep 2015 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी की एल्यूमनी मीट में कई सेलिब्रिटी ने आने के लिए हामी भर दी है। खासतौर पर ये सेलिब्रिटी आएंगे- आयुष्मान खुराना, कंवर संधू, ताहिरा कश्यप, सविता भट्टी, आरजे वरुण, सिमरन क्लेर।
विज्ञापन
स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन 25 सितंबर को एलुमनी मीट का आयोजन करेगा। दो साल बाद इस मीट का आयोजन किया जा रहा है।
इसकी घोषणा डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन प्रो.जयंत पेटकर ने की। उन्होंने बताया कि यह एशिया के सबसे पुराने डिपार्टमेंट में से एक है। शेखर गुप्ता और एचके दुआ जैसे बड़े पत्रकार भी पीयू से निकले हैं।
विज्ञापन
साथ ही शहर के 80 प्रतिशत पत्रकार इसी डिपार्टमेंट की देन हैं। प्रो. पेटकर ने बताया कि मीट में 200 पुराने स्टूडेट्स को बुलाया गया है।
कार्यक्रम में आइडिया जनरेटिंग सेशन होगा जिसमें एलुमनी स्टूडेंट्स से उनके अनुभव सांझा करेंगे। साथ ही पैनल डिस्कशन भी होगा। शाम 6 बजे से कल्चरल इवनिंग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन