फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ayush Sinha confirmed in IAS even before the report of the Commission of Inquiry

चंडीगढ़: जांच आयोग की रिपोर्ट आने से पहले ही आयुष सिन्हा आईएएस में कन्फर्म, किसानों के सिर फोड़ने का दिया था आदेश

Thu, 23 Dec 2021 11:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Dec 2021 11:00 PM IST
सार

करनाल के तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से विरोध प्रदर्शन करने वालों का सिर फोड़ने की हिदायत दे रहे हैं। वीडियो में एसडीएम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पुलिस कर्मचारियों को कह रहे हैं कि ‘मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं। ये नाका किसी भी हालात में पार न हो, जो निकलने लगे उसे लठ्ठ मारना...।’ 

विज्ञापन
Ayush Sinha confirmed in IAS even before the report of the Commission of Inquiry
आयुष सिन्हा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा के पास किसानों के सिर फोड़ने के आदेश देने वाले करनाल के तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा जस्टिस अग्रवाल की जांच रिपोर्ट आने से ही पहले आईएएस में कंफर्म हो गए हैं। बीती 14 दिसंबर को केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन से 2018 बैच के विभिन्न राज्य कैडरों के कुल 39 आईएएस अधिकारियों को 27 अगस्त 2020 से आईएएस की सेवा में कन्फर्म कर दिया गया है। इनमें हरियाणा कैडर के सभी 4 आईएएस सचिन गुप्ता, आयुष सिन्हा, अपराजिता और अखिल पिलानी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि 28 अगस्त को आयुष सिन्हा का वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर किसान संगठनों समेत सभी ने विरोध किया था। 25 सितंबर को हरियाणा सरकार द्वारा उपरोक्त घटना की जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस एसएन अग्रवाल की अध्यक्षता में एक जांच आयोग का गठन किया था। आयोग को आयुष सिन्हा की भूमिका की जांच करना भी शामिल है। शुक्रवार 24 दिसंबर को आयोग सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
विज्ञापन


एडवोकेट हेमंत ने उठाए सवाल
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि आईएएस (प्रोबेशन) नियमावली, 1954 के नियम 3 ए के अंतर्गत नव-नियुक्त आईएएस अधिकारियों को सेवा में कंफर्म करना हालांकि एक सामान्य कार्यवाही है। क्योंकि आयुष सिन्हा, आईएएस के एसडीएम के तौर पर भूमिका की जांच जांच आयोग जांच आयोग कर रहा है, जिसकी रिपोर्ट आनी लंबित है। इसलिए उससे पूर्व ही आयुष सिन्हा को आईएएस में कंफर्म करने पर प्रश्न चिन्ह उठना स्वाभाविक है। इस बात का संदेह है कि क्या हरियाणा सरकार द्वारा जांच आयोग के गठन के बारे में केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय को सूचित भी किया गया था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed