फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Awareness about G-20 will be made in prayer meetings in schools of Punjab

Punjab: अब प्रदेश के स्कूलों की प्रार्थना सभा में गूंजेगा जी-20 का संदेश, विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक

Mon, 02 Jan 2023 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 01:08 AM IST
सार

शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में जागरूक किया जाएगा। स्कूल लाइब्रेरियों में भी इससे संबंधित लेख प्रदर्शित होंगे। विभाग की टीमें औचक जांच करेंगी। 

विज्ञापन
Awareness about G-20 will be made in prayer meetings in schools of Punjab
सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के स्कूलों में अब विद्यार्थियों को जी-20 का संदेश दिया जाएगा। सुबह की प्रार्थना सभा में ही विद्यार्थियों को शिक्षक इस बारे में जागरूक करेंगे। यह आदेश शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं। वहीं, जी-20 संबंधी जानकारी स्कूल की लाइब्रेरी में भी प्रदर्शित की जाएगी। स्कूल प्रिंसिपल आदेश लागू करने में अहम भूमिका निभाएंगे। 

विज्ञापन


इसके अलावा विभाग की टीमें औचक दौरा करके इन चीजों की समीक्षा भी करेंगी। शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक देश के लिए यह खुशी की बात है कि हम जी-20 की प्रधानगी कर रहे हैं। समिट का आगाज 1 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। इस सम्मेलन में 20 देश हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही भारत के 200 शहरों में उक्त समागम करवाया जाना है। जी-20 के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करना एक अच्छा मौका है। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय की तरफ से एक स्पेशल नोट तैयार किया गया है जो राज्य शिक्षा विभाग को भेजा गया है। हालांकि जो नोट शिक्षा विभाग ने तैयार किया है, उसमें प्रत्येक महत्वपूर्ण चीज को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया है ताकि एक नजर में देखने से विद्यार्थियों को उक्त चीज समझ आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसुधैव कुटुम्बकम है प्रोग्राम की थीम
जी-20 के लिए सरकार ने लोगों तैयार किया है। इसका लोगो में कमल के फूल के ऊपर पृथ्वी को दिखाया गया है, जबकि इसी की थीम वसुधैव कुटुम्बकम है। जी-20 देश दुनिया की तिहाई जनसंख्या की अगुवाई करते हैं। जी -20 का कोई स्थायी अध्यक्ष नहीं होता है। हर साल इसकी अध्यक्षता अलग देश करता है।

 

भारत पहली बार 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 के लिए जी-20 की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान 200 से अधिक बैठकें आयोजित की जाएंगी। जी-20 की अध्यक्षता भारत के अमृतकाल की प्रतीक है। यह अमृतकाल देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ से शुरू होकर आजादी के 100वें साल तक की अवधि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed