{"_id":"cf2a7a18390f1a4c6e027b5f6fee859f","slug":"award-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेलवी और उर्मिला को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेलवी और उर्मिला को मिला सम्मान
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Dec 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागतपुर की ओर से उज्जैन (मध्यप्रदेश) में आयोजित दो दिवसीय 18वें अखिल भारतीय महाधिवेशन में चंडीगढ़ के साहित्यकार सुशील ‘हसरत’ नरेलवी व उर्मिला कौशिक को साहित्य व कला के क्षेत्र में उनके योगदान देखते हुए विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति ने ‘विद्यावाचस्पति’ की मानद् उपाधि से नवाजा।
यह महाधिवेशन 13 और 14 दिसंबर को उज्जैन में हुआ। इस समारोह में देश के मशहूर गायक और कलाकारों ने भजन, गजल और सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी।
महाधिवेशन के अंतिम चरण में एक काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सुशील ‘हसरत’ नरेलवी और उर्मिला कौशिक ने अपने काव्य-पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
साहित्य संस्था ‘मंथन’, चंडीगढ़ ने उनको ‘विद्यावाचस्पति’ की मानद उपाधि मिलने पर शुभकामना दी है।