फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   avtar singh makkar statement statement on HSGPC

सिखों को अलग एसजीपीसी बर्दाश्त नहीं: मक्कड़

Thu, 17 Jul 2014 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 17 Jul 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
avtar singh makkar statement statement on HSGPC

हरियाणा में अगर अलग एसजीपीसी का गठन हुआ तो इसके खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा, क्योंकि अलग एसजीपीसी किसी सिख को बर्दाश्त नहीं है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एक्ट अकाल तख्त साहिब की शक्ति है और इसके खिलाफ कोई नहीं जा सकता।

विज्ञापन


हरियाणा में सिखों को बांटने की जो कोशिश की गई है, उसे प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए, वरना आगामी चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वीरवार को गुरुद्वारा नाडा साहिब में मीटिंग के बाद एसजीपीसी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने इस बिल को मनी बिल करार दिया। उनके साथ पूर्व मंत्री एवं एसजीपीसी के सदस्य सुच्चा सिंह लंगाह और हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंगाह ने कहा कि मीटिंग में फैसला लिया गया कि अगर सरकार गुरुद्वारे में कब्जा लेती है तो पूरा पंजाब इसके विरोध में खड़ा होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के स्वार्थ के कारण इस बिल की कवायद की जा रही है। कौम के कुछ लोग सरकार के साथ मिलकर उस शिरेामणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का बंटवारा करवाना चाहते हैं, जो हजारों कुर्बानियों के बाद बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed