फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Avoid wastage of water... Notice will be issued from today, you will have to pay a fine of Rs 5788

Chandigarh News: पानी की बर्बादी से बचें...आज से जारी होगा नोटिस, देना होगा 5788 रुपये का जुर्माना

Mon, 07 Apr 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Avoid wastage of water... Notice will be issued from today, you will have to pay a fine of Rs 5788
चंडीगढ़। पानी की बर्बादी पर नगर निगम सोमवार से नोटिस जारी करने के साथ-साथ जुर्माना वसूलने का काम करेगा। इस दौरान अगर कहीं पानी की बर्बादी होती है तो 5788 रुपये का जुर्माना देना होगा। नगर निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

लोगों को बताया गया कि वाहनों और आंगनों आदि की धुलाई न करें। इसके अलावा लॉन में पानी देना, पानी की बर्बादी या दुरुपयोग करना, ओवरहेड या भूमिगत पानी की टंकियों से ओवरफ्लो, वाटर मीटर चैंबर से रिसाव, डेजर्ट कूलर से रिसाव या ओवरफ्लो, बिब टैप न लगाने के कारण पानी की बर्बादी, जलापूर्ति लाइन पर सीधे बूस्टर पंप की स्थापना और उपयोग करता हुआ कोई पाया जाता है तो उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माने की राशि को नियमित जल आपूर्ति शुल्क बिलों के माध्यम से वसूला जाएगा। इसके अलावा प्रयोग किए जा रहे बूस्टर पंप, होज पाइप को भी नगर निगम जब्त कर लेगा।
विज्ञापन


पिछले साल 2267 नोटिस, 365 चालान और 9 कनेक्शन काटे
पिछले साल 15 अप्रैल से 30 जून के बीच बड़ा अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान विभिन्न टीमों ने कुल 2267 नोटिस, 365 चालान और 9 कनेक्शन काटे थे। चालान काटने के लिए नगर निगम ने 18 एसडीई की टीम बनाई थी जो शहर के सभी सेक्टर, गांव और कॉलोनियों में सुबह 5.30 से 8.30 बजे के बीच चालान काटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article