फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Australia cricket team reached chandigarh

टी- 20 मुकाबला: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पहुंची चंडीगढ़, मोहाली में सुरक्षा कड़ी, 1500 जवान रहेंगे तैनात

Sat, 17 Sep 2022 01:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली Published by: ajay kumar Updated Sat, 17 Sep 2022 01:48 AM IST
सार

आईएस बिद्रा पीसीए स्टेडियम में 20 सितंबर को होने वाले भारत-आस्ट्रेलिया टी-20 क्रिकेट मैच में इस बार सुरक्षा पहरा काफी मजबूत रहेगा। 1500 के करीब पुलिस मुलाजिम सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Australia cricket team reached chandigarh
एयरपोर्ट से बाहर आते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबले का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 20 सितंबर को खेला जाना है। इसमें हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम शुक्रवार सुबह शहर पहुंच गई। टीम फ्लाइट के जरिए 10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरी। इसके बाद आईटी पार्क स्थित ललित होटल के लिए रवाना हो गई। 

विज्ञापन


10:30 बजे टीम होटल पहुंच गई। यहां पर खिलाड़ियों का तिलक लगाकर स्वागत हुआ। इसके बाद खिलाड़ी आराम करने के लिए अपने अपने कमरों में चले गए। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को शुक्रवार शाम पीसीए स्टेडियम में अभ्यास करना था लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। अब टीम शनिवार को पीसीए स्टेडियम में अभ्यास करेगी। 
विज्ञापन


आज पहुंचेगी भारतीय टीम 
भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में शनिवार को टीम शहर पहुंचेगी। एयरपोर्ट पर सुबह दस बजे के आसपास टीम पहुंचेगी। इसके बाद टीम सीधे आईटी पार्क स्थित ललित होटल रवाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा अभ्यास सत्र 
दोनों टीमें पीसीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र नेट्स और मैदान में हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम 17 सितंबर को शाम 4 से रात 8 बजे तक अभ्यास करेगी। इसके बाद 18 सितंबर को भारत दोपहर एक से शाम 4 बजे तक अभ्यास करेगी। 



मैच को लेकर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता, 1500 पुलिसकर्मी करेंगे सुरक्षा 

आईएस बिद्रा पीसीए स्टेडियम में 20 सितंबर को होने वाले भारत-आस्ट्रेलिया टी-20 क्रिकेट मैच में इस बार सुरक्षा पहरा काफी मजबूत रहेगा। 1500 के करीब पुलिस मुलाजिम सुरक्षा में तैनात रहेंगे। 105 अति आधुनिक कैमरे भी लगाए जाएंगे। यह कैमरे लोगों के चेहरे की पहचान करने के अलावा चलती गाड़ियों के नंबर रीड करने में सक्षम रहेंगे। 

शुक्रवार को मैच के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने एडीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला शहर पहुंचे। उनके साथ डीसी अमित तलवार, आईजी रूपनगर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर व एसएसपी विवेकशील सोनी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से सुरक्षा प्रबंधों संबंधी विस्तार से बताया।

मोहाली में पंजाब पुलिस के मुख्यालय पर हुए आरपीजी हमले के बाद से यह पहला बड़ा आयोजन होने जा रहा है जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे। स्टेडियम की क्षमता ही 27000 दर्शकों की है। ऐसे में खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस काफी गंभीर है। मैच में जवानों के अलावा एसपी स्तर के 12 अधिकारी, डीएसपी स्तर के 36, इंस्पेक्टर 52 अधिकारी लगाए जाएंगे। 

इसके अलावा सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले 105 कैमरों में दस चेहरा पहचानने वाले कैमरे व 12 चौक क्रॉसिंग कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह सारी चीजें एक योजना के तरीके से लगाई जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया से लेकर हर चीज पर पुलिस की नजर रहेगी। स्टेडियम के अंदर किसी भी तरह की एतराज योग्य चीज ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा फायर सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ और मोहाली की टीमें रहेगी।

स्पेशल रूट प्लान से लेकर पड़ोसियों को जारी होंगे पास
आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि स्टेडियम के पास रहते लोगों को मैच वाले दिन कोई दिक्कत न आए इसके लिए उचित इंतजाम किए जाएंगे। एक तो सभी लोगों को पास जारी किए जाएंगे। दूसरा जिन सड़कों का ट्रैफिक बंद किया जाएगा। उस ट्रैफिक को कहा से गुजारा जाएगा इस संबंध में गाइड मैप लगाए जाएंगे। किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत आती है तो पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 112 पर कॉल कर सकता है। पुलिस की उसकी मदद के लिए हाजिर रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed