{"_id":"c471c9faee1e45515d3c34936f15fe85","slug":"auction-of-vip-numbers-in-rla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होगी वीआईपी नंबरों की नीलामी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से होगी वीआईपी नंबरों की नीलामी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Sep 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से सीएच-01-एजेड सीरीज के वीआईपी नंबरों की नीलामी शनिवार को सुबह 9:30 बजे से कराई जाएगी।
विज्ञापन
0001 से 0100 नंबरों की नीलामी शनिवार और 0101 नंबर से आगे की नीलामी रविवार को होगी। शनिवार को वीआईपी नंबरों की नीलामी होने के कारण आरएलए कार्यालय में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
आरएलए के अधिकारियों के अनुसार नीलामी में भाग लेने को इच्छुक लोगों को अपने साथ सेल लेटर और रेजीडेंस प्रूफ की कॉपी लानी होगी।
रिजर्व प्राइस के लिए पैसे नगद ही जमा होंगे। आरएलए ने इससे पहले 28 और 29 जून को सीएच-01-एवाई सीरीज के वीआईपी नंबरों की नीलामी की थी।
दो महीने में वाई सीरीज के नंबर खत्म होने के कारण आरएलए को श्राद्ध में नीलामी करानी पड़ रही है।