फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auction of Liquor Shops

शराब के ठेकों के लिए हो रही है रोमांचक जंग

Sat, 22 Mar 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 22 Mar 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
Auction of Liquor Shops
जिले के शराब के ठेकों के लिए आज राज्य के नामी लिकर किंग्स में रोमांचक जंग हो रही है। कर एवं आबकारी विभाग ने ड्रॉ में सरकार के प्रतिनिधि मौजूद हैं।
विज्ञापन


ड्रॉ की हर गतिविधि पर स्टिल एवं वीडियो कैमरे से नजर रखी जा रही है। ड्रॉ स्थल के बाहर भी सुरक्षा पहरा मजबूत है।

शराब ठेकों के लिए ड्रॉ खरड़-लांडरां रोड स्थित पैराडाइज ग्रीन बैंक्वेट हाल में चल रहा है। ड्रॉ की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हो गई। अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान 365 ठेकों के लिए ड्रॉ हो रहा है।

इसके लिए 10573 आवेदन आए हुए हैं। जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है। इससे विभाग को लाइसेंस फीस के रूप में 37.50 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। जो कि पिछले साल की तुलना में करीब चौदह प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष यह फीस 23.50 करोड़ थी। वहीं,ठेकों को शहरी एवं ग्रामीण एरिया में बांटा गया है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अंग्रेजी, देसी शराब के साथ इस बार बियर का कोटा भी तय किया गया है। अर्जियां मांगने की प्रक्रिया ऑन लाइन एवं बैंकों के माध्यम से हुई थी। एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर तरसेम सहगल ने बताया कि ड्रॉ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आईं ठेकों के लिए अर्जियां

ठेके के जोन---------प्राप्त अर्जियां
मोहाली----------------1323
खरड़-----------------1030
डेराबस्सी---------------330
बनूड़-----------------163
कुराली---------------392
नयागांव-------------1673
जीरकपुर------------1284
लालड़ू--------------380
लांडरां-------------439
स्नेटा--------------259
घंड़ूआं------------123
पड़ोल------------488
खिजराबाद------------677
हडेंसरा------------359
भगवानपुरा------------521
मुबारकपुर------------313
मुल्लांपुर------------850

जिले में बढ़ी शराब की खपत
जिले में लगातार शराब की खपत बढ़ रही है। गत वर्ष अप्रैल से लेकर अब तक एक करोड़ तीन लाख 19 हजार 929 बोतल शराब की खपत हुई है। इसमें मंहगी शराब की खपत अधिक हुई है।


ग्रीन बैल्ट और हाईवे से हटेंगे 24 ठेके

शहर के अंदर ग्रीन बैल्ट एवं हाईवे से 24 ठेेके हट जाएंगे। अब यह कामर्शियल एरिया में ही चलेंगे। इस संबंध में विभाग ने बकायदा पॉलिसी तैयार की हुई है। उसी के मुताबिक ही सारी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed